फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   bmw launched suv x1 facelift model

बीएमडब्लू ने लांच किया एसयूवी 'x1' का नया अवतार

Fri, 01 Mar 2013 03:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
bmw launched suv x1 facelift model

जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्लू ने अपनी इंट्री लेवल स्पोर्ट्स कार 'x1' को नए अवतार में लांच किया है। इसकी दिल्ली में शुरूआती कीमत 27.9 लाख (एक्स शोरूम) रुपये रखी गई है। नई बीएमडब्लू बाजार में 3 वेरिएंट 20d, 20d स्पोर्ट्स लाइन और 20d x लाइन में उपलब्ध होगी। नई x1 में 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है। 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली x1 की क्षमता 184bhp है।

विज्ञापन


नई कार में बीएमडब्लू ने अपनी मौजूदा 3 सिरीज कार की तरह 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिए हैं। इसके बेस मॉडल 20d की कीमत 27.9 लाख, 20d स्पोर्ट्सलाइन की कीमत 32.5 लाख और 20d x लाइन की कीमत 32.5 लाख रुपये हैं। नई अवतार वाली x1 में कंपनी ने नए डिजाइन का बंपर और फ्रंट ग्रिल के साथ ही कई बदलाव किए है, इससे कार का लुक पहले से अच्छा लग रहा है। हेडलैंप को भी रि-डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


कार के स्पोर्ट्सलाइन वर्जन में यूज किया गया स्पोर्टी इंटीरियर काफी दमदार है। नई बीएमडब्लू के x1 वर्जन की स्टाइल दमदार है, यह मौजूदा 3 सीरीज की तरह लगती है। कार में ऑपश्ानल फीचर के तौर पर पैनोरमिक सनरूफ, सेटेलाइट नेविगेशन और रेन सेंसिंग वाइपर दिए गए हैं। नई बीएमडब्लू x1 का कोई भी पेट्रोल वर्जन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांचिंग के मौके पर बीएमडब्लू इंडिया के प्रेसिडेंट फिलिप वॉन जार का कहना है कि नई x1 और साल के अंत तक लांच होने वाले 1 सीरीज के नए मॉडल्स की बदौलत कंपनी को भारतीय बाजार में अपनी अच्छी ग्रोथ नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि 1 सीरीज की चेन्नई स्थित संयंत्र में असेंबलिंग की जाएगी और यह भारत में एसेंबल होने वाली कंपनी की छठी कार होगी।

बीएमडब्लू x1 7.9 सेकेंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 205 किमी. प्रति घंटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed