{"_id":"35227c97d3cd06b1d1c01f48de031911","slug":"bmw-launched-series-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो आ गई बीएमडब्ल्यू की सबसे किफायती हैचबैक","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
लो आ गई बीएमडब्ल्यू की सबसे किफायती हैचबैक
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बाजार में पहले से मौजूद मर्सिडीज बेंज ए-क्लास, बी-क्लास और ऑडी क्यू 3 को कड़ी टक्कर देने आ चुकी है बीएमडब्लू सीरीज 1।
विज्ञापन
जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने देश में अपनी सबसे सस्ती कार सीरीज 1 लॉन्च की है। भारतीय बाजार में बीएमडब्लू सीरीज 1 की शुरुअती कीमत 20.9 लाख रुपए तय की गई है। इस कार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कार रेसर अरमान इब्राहिम ने पेश किया।
हाल ही में मर्सिडीज ने अपनी सबसे सस्ती कार ए-क्लास को भारतीय बाजार में पेश कर चुकी है। ऐसे में कंपनियों के बीच आगे निकलने की होड़ जरूर दिखाई देगी।
बीएमडब्ल्यू सीरीज 1 कार की लंबाई 4.2 मीटर की है, जो भारतीय सेडान कार की तुलना में कुछ बड़ी ही है। कंपनी ने सीरीज 1 को पेट्रोल और डीजल दोनों, वैरिएंट के साथ उतरा है।
विज्ञापन
क्या आप भी आरामदायक मुद्रा में कार ड्राइव करते हैं?
विज्ञापन
कार के डीजल वैरिएंट में 2.0 लीटर ट्विनपावर टर्बो चार्ज्ड 4 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी टॉप स्पीड 212 किलोमीटर प्रति घंटा है और 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 8.6 सेकेंड का समय लेती है। इस इंजन के माइलेज की बात करें तो यह 20.58 किमी प्रति लीटर का एवरेज देती है।
कार के पेट्रोल वैरिएंट में 1.6 लीटर 4 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी टॉप स्पीड 216 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसका माइलेज 16.28 किमी प्रति लीटर का है। इंजन के दोनों ही वैरिएंट में 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है।