फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   bajaj-re60-launch-october

नैनो से टकराएगी बजाज की आरई 60

Thu, 08 Aug 2013 09:28 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
bajaj-re60-launch-october
लंबे समय से चर्चा में बनी हुई बजाज की आरई60 जल्द ही बाजार में उतरने वाली
विज्ञापन
है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अक्टूबर तक इसको उतारने की योजना बना रही है।

बजाज सिर्फ सरकार से अपनी इस क्वाड-रिसाइकल कार की क्लियरेंस का इंतजार कर रही है। दरअसल क्वाड-रिसाइकल उस सेगमेंट में आने वाली कार को कहते हैं जो ऑटोरिक्शा से बड़ी और एंट्री लेवल कार से साइज में छोटी होती है।

देश में उतारने के साथ-साथ कंपनी अपनी इस नई कार को बाहर एक्सपोर्ट भी करेगी। कंपनी का मकसद इस कार को व्यवसायिक वाहन के तौर पर पेश करना है। जो कस्बे और गांवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सामान ले जाने के तौर पर इस्तेमाल की जा सके।
विज्ञापन


कंपनी बस सरकार द्वारा इसे पास किए जाने का इंतजार कर रही है। दरअसल कानून मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्रालय इस नई कार की कैटेगरी को लेकर विमर्श में हैं। अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि ये कार किस कैटेगरी में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाज की इस नई कार की अधिकतम स्पीड 70 किमी प्रतिघंटा है। इसमें ड्राइवर सहित चार लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इस कार में दो सवारियों सहित 550 किलोग्राम वजन तक भार रखा जा सकता है।


उम्मीद है कि इसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के स्थान पर सामान लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल ज्यादा किया जा सकेगा। कंपनी ने इसमें 200 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया है। जो 20बीएचपी की ताकत देता है।

इसकी माइलेज क्षमता इसकी यूएसपी है। कंपनी का दावा है कि ये 35 किमी प्रति लीटर तक माइलेज देगी। जो व्यवसायिक वाहन के तौर पर काफी अच्छा है।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed