फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

ऑटो एक्सपो 2016: पहले दिन के सबसे बड़े लॉन्च, देखिए एक नजर

Wed, 03 Feb 2016 07:02 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

देश का सबसे बड़ा मोटर शो, ऑटो एक्सपो 2016 नोएडा में शुरू हो चुका है। एक्सपो का आयोजन संयुक्त रूप से ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए), कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफक्चरर्स (सियाम) की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन


यहां 37240 वर्गमीटर के अतिरिक्त कार्पेट एरिया के साथ 6 विशाल हॉल बनाए गए हैं। इनडोर प्रदर्शनी स्थल को पिछले संस्करण के 69,000 वर्गमीटर से बढ़ाकर 73,000 वर्गमीटर किया गया है।
विज्ञापन


एक नजर डालिए बुधवार को प्रदर्शित हो रहे कुछ बड़े कार और बाइक मॉडल्स पर। इस बार ऑटो एक्सपो में 65 से ज्यादा ऑटो कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जहां 80 से भी ज्यादा मॉडल लॉन्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा की मिनी-बाइक

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने ऑटो एक्सपो के दौरान अपना आश्चर्य करने वाला मॉडल 125 सीसी होंडा नवी पेश किया है। यह मोटरसाइकिल और स्कूटर का क्रॉसोवर मॉडल है।

होंडा नवी को कंपनी ने एक नए सेगमेंट में पेश किया है। भारतीय बाजार में आने वाले समय में इस सेगमेंट अन्य कई मॉडल देखने को मिल सकते हैं। रॉयल एनफील्ड और बजाज जैसी कंपनियां भी इस सेगमेंट पर अपने मॉडल उतारने वाली हैं।

125cc नवी 1970 होंडा मिनी ट्रेल बाइक Z50 और हाल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में रहने वाले होंडा ग्रोम मिनी बाइक की याद दिलाता है। इसमें इंजन एक स्‍कूटर का और बॉडी एक मोटरसाइकिल की है। यह मिनी बाइक देश में अपनी खुद की अलग पहचान बना सकता है। इसकी कीमत 39,500 रुपए होगी।

हुंडई नई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

हुंडई ने ऑटो एक्सपो-2016 के पहले दिन अपनी नई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा हटा कर सबको चौंका दिया है। हुंडई का यह कदम सभी के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस कॉन्सेप्ट कार को एचएनडी-14 और कारलीनो नाम दिया गया है।

हुडई ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को दक्षिण कोरिया स्थित डिजाइनिंग सेंटर में डिजाइन किया है। हुंडई एचएनडी-14 को अगर भारत में पेश किया गया तो इसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिंद्रा टीयूवी-300 और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से होगा।

संभावना है कि इसमें आई-20 में दिया 1.4 लीटर का यू2 सीआरडीआई डीओएचसी डीजल इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 90पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। वहीं इसके पेट्रोल वर्जन में 83पीएस की ताकत देने वाला 1.2 लीटर का कप्पा ड्यूल वीवीटी इंजन देखने को मिल सकता है।

इतालवी कंपनी की 500सीसी बाइक

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

EICMA में प्रदर्शन के बाद अब पहली बार इतालवी कंपनी बेनेल्ली ने बेनेल्ली टोर्नेडो 302 भारतीय ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया है। कंपनी इस बाइक को 2016 के मध्य तक देश में लॉन्च कर सकती है। यह 300cc सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

टोर्नेडो 302 के साथ ही कंपनी ने मिडिलवेट एडवेंचर बाइक TRK 502 भी ऑटो एक्सपो में शोकेस की है। बाइक को इस साल सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी भारत में इस साल चार नए मॉडल लॉन्च कर सकती है।

इस बाइक को भारत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इसकी कीमत 3 लाख रुपए तक हो सकती है। टोर्नेडो 302 इनलाइन ट्विन सिलेंडर 4 स्ट्रोक डबल ओवरहेड कैमशाफ्ट 300 सीसी इंजन 35.5PS पावर और 27Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

टीआरके 502 यह सबसे आकर्षक बाइक है। टीआरके 502 में हाइड्रोलिक क्लच का इस्तेमाल किया गया है जो 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ है। फ्यूल टैंक 20 लीटर क्षमता वाला है। यह काफी कुछ कावासाकी वर्सेस1000 और ट्रायम्फ टाइगर के मिश्रण की तरह दिखाई देती है।

टाटा काइट-5

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

ऑटो एक्सपो के पहले दिन टाटा ने काइट-5 कार से पर्दा हटाया। काइट-5 दरअसल एक कॉम्पैक्ट सेडान है, जिसे जीका हैचबैक के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

जीका के बाद टाटा की इस कार की काफी चर्चा हो रही थी। काइट-5 का डिजाइन काफी प्रभावित करने वाला है। इसमें कई ऐसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जो इस सेगमेंट में पहली बार आएंगे। कार के पिछले हिस्से की डिजाइनिंग पर कंपनी ने खास ध्यान दिया है।

काइट-5 के बाजार में आने की बात करें तो इसे जीका हैचबैक के बाद ही लॉन्च किया जाएगा। जीका के जहां एक फुर्तीली और एक्टिव कार होने की बात कही जा रही है, वहीं काइट-5 में ऊंचे स्तर का पैसेंजर कंफर्ट मिलने का दावा किया गया है।

मारुति की नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्स्पो-2016 का आगाज बुधवार को मारुति विटारा ब्रेजा से हुआ। कंपनी ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश कर दिया है।

माना जा रहा है कि मार्च तक ब्रेजा के साथ कंपनी पहली बार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रख रही है। ब्रेजा का मुकाबला मुख्य तौर पर टीयूवी-300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।

इस कार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। ब्रेजा में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, चौड़े एयरडैम, फॉग लैंप और सिल्वर स्किड प्लेट लगाई गई हैं।

इसके अलावा डुअल टोन कलर ऑप्शन, टू-टोन ओवीआरएम, इंटिग्रेटेड टर्न लाइट, बंपर माउंटेड टर्न इंडिकेटर, प्लास्टिक अंडर बॉडी क्लैडिंग और रियर विंडस्क्रीन वाइपर लगाया गया है।

ऑटोमैटिक रेनॉ क्विड

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

मौके की नजाकत और बाजार की मांग को देखते हुए रेनॉ ने सही वक्त में सही दांव खेला है। कंपनी ने क्विड के पहले से ज्यादा पावरफुल और ऑटोमैटिक अवतार पेश कर दिया है।

नई क्विड 1000सीसी इंजन और ईजी-आर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसकी ताकत 77बीएचपी और टॉर्क 90एनएम का है। कीमत चार लाख रुपए के करीब होगी। इसे साल के मध्य तक बाजार में उतारा जाएगा।

क्विड से सबसे ज्यादा टक्कर हुंडई की इयॉन और मारुति की ऑल्टो के-10 को मिलेगी। इयॉन में 998सीसी का वीवीटी इंजन लगा है। वहीं ऑल्टो में 998सीसी का के-10 इंजन है। मौजूदा 800सीसी क्विड ने पहले से ही इस मुकाबले को रोमांचक बना रखा है। ये कार इयॉन और इस सेगमेंट की किंग कही जाने वाली ऑल्टो 800 को अभी भी कांटे की टक्कर दे रही है।

तीन पहियों वाला स्कूटर

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

इतालवी कंपनी पियाजियो अपनी उपस्थिति भारत में मजबूत बनाने की तैयारी में है। अन्य दुपहिया वाहन निर्माता की तरह, पियाजियो भी कुछ सरप्राइज के साथ 2016 ऑटो एक्सपो में शामिल है। कंपनी के सभी भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों को जीतने के लिए ऑटो एक्सपो में अपना तीन पहिया स्कूटर ला सकता है।

कंपनी इस स्कूटर को एमपी 3 के नाम पेश करने वाली है, ऑटो वर्ल्ड में यह स्कूटर अपनी तरह का पहला मॉडल है। यह ऑटो एक्सपो में काफी सरगर्मी और जिज्ञासा पैदा कर सकता है। माना जा रहा है कि इतालवी कंपनी इसके जरिए भारत में प्यूजो स्कूटर स्कूटर को कड़ी टक्कर देने की योजना में है।

पियाजियो यूरोपीय दो पहिया मोटर कंपनी के सबसे बड़ा समूह पियाजियो ग्रुप का हिस्सा है। जिसके पास अप्रिलिया, वेस्पा, डेरबी, गीलेरा, स्काराबियो और मोटो गज्जी जैसे ब्रांड हैं। अटकलों के मुताबिक, पियाजियो अपने उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के साथ ऑटो एक्सपो पेश करने वाली है।

बीएमडब्‍ल्यू के बड़े लॉन्च

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

बीएमडब्ल्यू ने ऑटो एक्सपो के पहले दिन नेक्स्ट जनरेशन बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपए रखी गई है। यह 7-सीरीज की छठी जनरेशन की कार है।

इस सेगमेंट में मर्सिडीज एस-क्लास का काफी वक्त से दबदबा बना हुआ है। नई 7-सीरीज पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा पावरफुल, हल्की और हाईटेक है।

इसके साथ बीएमडब्‍ल्यू ने अपनी एक्स-1 को लॉन्च किया है। इस लग्जरी कार की कीमत 29.9 लाख रुपए  है। फ्रंट से देखने पर यह कार एक एसयूवी जैसा लुक देती है, जो इस सेगमेंट में ग्राहकों को ज्यादा पसंद आएगी।

साथ ही कंपनी ने 3 सीरीज, 3 सीरीज ग्रेन टूरिस्मो, 5 सीरीज, 7 सीरीज, एक्स-3, एक्स-5, एम-4 कूपे, एम-6 ग्रां कूपे, एक्स-6 एम, जेड-4 और आई-8 को भी शोकेस किया है।

2.47 करोड़ रुपए की सुपर कार

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

ऑडी ने ऑटो एक्सपो-2016 में सुपरकार आर-8 को लॉन्च कर दिया है। इस सुपरकार की भारत में कीमत 2.47 करोड़ रुपए होगी। इससे पहले इस कार की झलक 2015 के जिनेवा ऑटो शो में देखने को मिली थी। भारत में ऑडी के लिए बीता साल काफी अच्छा रहा था। ऑडी फैंस को कंपनी से इस साल के लिए भी वैसी ही उम्मीदे हैं।

इस सुपरकार में सबसे खास बदलाव है केबिन में दिया 12.3 इंच काऑडी वर्चुअल कॉकपिट सिस्टम, जो पुराने मल्टीमीडिया सिस्टम की जगह लेगा। इस सिस्टम के जरिए ड्राइवर अपने मन-मुताबिक सिस्टम के ऑप्शन को कस्टामाइज कर सकता है।

ऑडी आर-8 के पावर प्लांट की बात करें तो इसमें 5.2 लीटर का वी-10 इंजन लगा है, जिसे दो तरह से पावर देने के लिए ट्यून किया गया है। ज्यादा दमदार इंजन की ताकत 610बीएचपी की है। वहीं दूसरा इंजन 540 बीएचपी की ताकत देता है।

सबसे किफायती जगुआर

Auto Expo 2016 Wrap up: Big launches of the day

ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्सई को ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर दिया है। इस सेडान की कीमत 39.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कीमतों के मामले में यह लग्जरी सेगमेंट में जगुआर की सबसे किफायती कार है।

एक्सई में पेट्रोल इंजनों के दो विकल्प मिलेंगे। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 200 पीएस की ताकत के साथ 320 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसका दूसरा वर्जन 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन से लैस होगा, जो 240 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

यह सेडान 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 5.1 सेकंड में पकड़ लेती है। इस कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed