{"_id":"c511b3bc-2fb4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"audi-to-hike-price-up-to-5-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी की कारें 5 फीसदी तक होंगी महंगी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑडी की कारें 5 फीसदी तक होंगी महंगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Nov 2012 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी अपने सभी मॉडलों की कीमतों में जनवरी से 5 फीसदी तक की बढोतरी करने की तैयारी कर रही है। ऑडी इंडिया के हेड माइकेल पर्शके ने बताया कि उत्पादन लागत बढ़ने, रुपये में गिरावट और तेल की बढ़ती कीमतों के चलते मूल्यवृद्धि का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में काफी तनावपूर्ण स्थिति है।
विज्ञापन
ऑडी ने अक्तूबर 2012 में कुल 850 कारों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 482 कारों का था। मौजूदा वर्ष में जनवरी से अक्तूबर तक 7,267 कारों की बिक्री हुई है, पिछले साल यह आंकड़ा 4,692 कारों का था। कंपनी के मुताबिक, ऑडी की भारत में उपलब्ध सभी रेंज की कारें 1 जनवरी 2013 से पांच फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।
विज्ञापन
ऑडी भारतीय बाजार में सेडान A4, A6, A8, suv Q3, Q5 और Q7 और स्पोर्ट्स कार R8 की बिक्री करती है। इन सभी कारों की कीमत 27.85 लाख रुपये से लेकर 1.7 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तक है।
विज्ञापन