{"_id":"8b161bac-e49b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"audi-launched-rs-5-coupe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी की आएस-5 कूपे हुई लॉन्च, कीमत 95 लाख","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑडी की आएस-5 कूपे हुई लॉन्च, कीमत 95 लाख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने अपनी कार आरएस-5 कूपे का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस कार को इम्पोर्ट करके भारत में बेचेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने आरएस-5 कूपे की कीमत 95.25 लाख रुपए (एक्स शोरूम-मुम्बई) रखी है। कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही कार की कीमतों तें 2-3 प्रतिशत की वृद्घि करेगी।
ऑडी ने नए आरएस-5 कूपे के इंजन में कुछ बदलाव नहीं किया है। नए कार में भी 4.2 लीटर का V8 इंजन लगा है जो 456 बीएचपी पावर देता है। इस कार को 280 की टॉप स्पीड तक चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें कुद बदलाव किए गए हैं। फ्रंट और रियर बंपर के डिजाइन में बदलाव कर इसे और ज्यादा आकर्षक बनाया गया है।
इसके हैडलैम्प के डिजाइन में बदलाव किया गया है और उसमें LED का भी इस्तेमाल किया गया है।
कार लॉन्चिग के मौके पर ऑडी इंडिया के प्रमुख माइकल पर्शके ने कहा कि, ‘हम कीमत में 2-3 प्रतिशत की वृद्धि करेंगे। हमारे पास लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मूल्य वृद्धि जुलाई और अगस्त के बीच हो सकती है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया में तेज गिरावट के चलते कंपनी का मार्जिन उल्लेखनीय रूप से प्रभावित हुआ है। इससे पहले ऑडी ने जनवरी में दाम बढ़ाए थे।