{"_id":"d0c98336-bc92-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"audi-is-largest-luxury-car-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी बनी सबसे बड़ी लग्जरी कार कंपनी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑडी बनी सबसे बड़ी लग्जरी कार कंपनी
जयपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कारें बनाने वाली कंपनी ऑडी देश में लग्जरी कार बिक्री के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गई है। जर्मन कंपनी की भारतीय इकाई ऑडी इंडिया ने 37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए अप्रैल में घरेलू बाजार में 770 कारों की बिक्री की।
विज्ञापन
इस मौके पर कंपनी ने अपने A6 मॉडल का स्पेशल एडिशन को लांच किया। कई तरह के एडवांस फीचर्स से लैस इस एडिशन की शुरुआती कीमत 46,33,000 रुपये (एक्स शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है।
विज्ञापन
नई A6 लांच करते हुए ऑडी इंडिया के प्रमुख माइकल पर्श्के ने बताया कि कंपनी ने भारत में छह हजार A6 कारें बेची हैं और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए ही यह नया वर्जन लांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत में एनसीआर उनका सबसे बड़ा बाजार है, जहां से कुल घरेलू बिक्री का करीब 35 फीसदी हिस्सा हासिल होता है। पर्श्के ने कहा कि आर्थिक सुस्ती का लग्जरी कारों की बिक्री पर कोई बुरा प्रभाव नहीं दिख रहा है।
नई A6 के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें एडॉप्टिव एयर सस्पेंशन, ऑडी ड्राइव सेलेक्ट, 4 जोन डीलक्स एयरकंडियनिंग, रियर साइड एयरबैग, बोस सराउंड साउंड सिस्टम, कंफर्ट की, एमएमआई रिमोट कंट्रोल व फ्रंट को-ड्राइवर की सीट का एडजेस्ट मेंट पीछे से करने की सुविधा जैसे कई नए फीचर शामिल किए गए हैं।