{"_id":"4d1ffcf6139d29844095197d209f6830","slug":"audi-india-has-now-launched-affodable-q3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी ने पेश की कम कीमत की क्यू 3","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑडी ने पेश की कम कीमत की क्यू 3
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी के इस क्यू3 मॉडल के साथ कम कीमत का दांव खेल रही है। कारदेखोडॉटकॉम के अनुसार देश में इसकी कीमत लगभग 24.99-35.79 लाख रुपए तय की गई है।
विज्ञापन
इस कार को खासकर भारत के विभिन्न शहरों की सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिलहाल भारतीय बाजार में जर्मनी की तीनों बड़ी कार कंपनियों- ऑडी, बीएमडब्लू और मर्सिडीज बेंज के बीच बजट एसयूवी की जंग चल रही है।
विज्ञापन
बीएमडब्लू ने बजट एसयूवी कार में बीएमडब्लू एक्स 1 मॉडल पेश किया है, जिसकी कीमत 28.60-33.40 लाख रुपए तय की गई है। जबकि मर्सडीज बेंज क्लास ए की कीमत 22.90-23.60 लाख रुपए रखी गई है।
विज्ञापन
ऐसे में इन लग्जरी कार निर्माता के बीच अपने-अपने मॉडल के जरिए एक-दूसरे को पछाड़ने की लड़ाई जरूर देखने को मिल सकती है।