फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   audi city virtual showroom

ऐसा शोरूम जिसमें चलती है वर्चुअल कार

Mon, 24 Jun 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Jun 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
audi city virtual showroom

क्या कभी आपने किसी ऐसे कार शोरूम की कल्पना की है, जो पूरी तरह से डिजिटल हो। वहां दिखने वाली कार और दूसरी चीजें हकीकत में ना होकर, सिर्फ वर्चुअल हों, लेकिन असल होने का अहसास दिलाएं।

विज्ञापन


जर्मन लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने लंदन में एक ऐसा शोरूम बनाया है, जो पूरी तरह से डिजिटल है। इस वर्चुअल शोरूम के कॉन्सेप्ट को ऑडी ने पिछले साल शुरू किया था।
विज्ञापन


बीटी रिटेल वीक टेक्नोलॉजी अवॉर्ड में इस शोरूम को 'स्टोर टेक्नोलॉजी अवॉर्ड' से नवाजा गया है। यह समारोह लंदन के पार्क लेन हिल्टॉन में आयोजित किया गया था, जिसमें ब्रिटेन के के 500 से ज्यादा रिटेलर्स और टेक्नोलॉजी सप्लायर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

audi city virtual showroom

अवॉर्ड लेने के बाद क्रांसविक ने कहा, 'ऑडी इस नई श्रेणी का पुरस्कार जीतने वाली पहली कंपनी है और इससे मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए मैं बीटी रिटेल वीक टेक्नोलॉजी अवॉर्ड का आभारी हूं और इस समय मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। ऑडी सिटी हमेशा से नई तकनीक को अपनाती रही है और अपने ग्राहकों के जीवन को और आसान बनाती है।'

इस मौके पर बीटी रिटेल वीक टेक्नोलॉजी के इनसाइट एडिटर रेबेका थॉमसन ने कहा कि 'इस तरह की तकनीक को अपनाना कोई आसान काम नहीं है। इससे टेक्नोलॉजी के संरचनात्मक परिवर्तन में मदद मिलेगी। यह एक ऐसा शॉपिंग वातावरण तैयार करेगा, जिससे ग्राहकों और उद्योग में काम करने वालों को आसानी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed