{"_id":"297a677a-e5f7-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"alto-vs-eon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्टो को टक्कर देगी हुंदइ की इऑन","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
आल्टो को टक्कर देगी हुंदइ की इऑन
Updated Tue, 14 Aug 2012 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की शीर्ष कार निर्माता कंपनियों में शुमार हुंदइ ने अपनी चौथी हैचबैक कार इऑन को पूरे जोर-शोर से भारतीय बाजार में उतारा है। इऑन के अलावा हुंदइ मोटर इंडिया 1996 के बाद देश में चार suv और तीन हैचबैक सेगमेंट की कारें पेश कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक भारतीय ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इऑन के डिजाइन को तैयार करने में इंजीनियरों को चार साल का समय लगा है।
विज्ञापन
इऑन को पेश करके हुंदइ ने बाजार में मौजूद तीन लाख से नीचे कीमत वाली कारों को कड़ी टक्कर दी है। इऑन की सीधी प्रतिस्पर्धा मारुति की पसंदीदा आल्टो से मानी जा रही है। इऑन की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 2 लाख 69 हजार रुपए (एक्स शोरूम रेट) है। हुंदइ द्वारा देश में पेश की गई यह अब तक की सबसे सस्ती कार है। कंपनी के मुताबिक इऑन का माइलेज 21 किलोमीटर प्रतिलीटर है।
विज्ञापन
हुंदइ की इस नई कार में 814 सीसी का दमदार इंजन है। कंपनी ने अपनी इस कार को 6 अलग-अलग मॉडल में LPG और पेट्रोल दोनों वर्जन में उतारा है। कार में 32 लीटर का पेट्रोल टैंक और कंपनी फिटेड 34 लीटर का LPG टैंक है। इसके इंजन की अधिकतम पॉवर 5500 rpm पर 56 bhp है। लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे छह अलग-अलग कलर में लांच किया है। हुंदइ का दावा है कि यह 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।
विज्ञापन
इऑन कीलेस एंट्री, ड्राइवर एअर बैग और फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स से लैस है। कीलेस एंट्री का ऑपशन अमूमन बड़ी कारों में ही इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सेंट्रल लाकिंग, फॉग लैंप जैसे तकनीक को भी इसमें शामिल किया गया है। इंटिरियर के मामले में भी इसमें ज्यादा से ज्यादा स्पेस देने की कोशिश की गई है। इऑन के पेट्रोल में D-लाइट, D-लाइट प्लस, मेगा प्लस और LPG में D लाइट, इरा प्लस और मेगा प्लस वजर्न बाजार में मौजूद हैं।
(cardekho.com)