{"_id":"59bb87b64f1c1b9a688b4ba1","slug":"after-gst-cess-honda-increased-price-of-city-br-v-and-cr-v-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST सेस: होंडा ने भी बढ़ाई City, BR-V और CR-V की कीमत, 89 हजार तक हुई महंगी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
GST सेस: होंडा ने भी बढ़ाई City, BR-V और CR-V की कीमत, 89 हजार तक हुई महंगी
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
honda car
टोयोटा के बाद जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भी जीएसटी सेस के चलते अपनी कारों की कीमत बढ़ा दी हैं। होंडा ने अपनी पॉपुलर सेडान कार City के साथ-साथ BR-V और CR-V जैसी एसयूवी कारों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। जीएसटी काउंसिल ने 9 सितंबर को मिड साइज सेडान, एसयूवी और लग्जरी कारों पर सेस बढ़ाने का फैसला किया था। मिड साइज सेडान पर 2 फीसदी, लग्जरी कारों पर 5 फीसदी और एसयूवी पर 7 फीसदी जीएसटी सेस की बढ़ोतरी की गई थी।
पढ़ें: मात्र 10 रुपए का खर्च और गायब हो जाएंगे बाइक या कार पर लगे Scratch, ये है तरीका
कंपनी ने पेट्रोल वाली होंडा सिटी की कीमत में 7 हजार से 18 हजार रुपए तक का इजाफा किया है। वहीं डीजल वैरिएंट वाली होंडा सिटी की कीमत में 14,951 रुपए से लेकर 18,791 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
बात करें होंडा BR-V की तो इसके पेट्रोल वैरिएंट में 12,490 रुपए से लेकर 16,994 रुपए तक का इजाफा किया है। जबकि इसके डीजल वैरिएंट की कीमत 15,631 रुपए से लेकर 18,242 रुपए तक बढ़ाई गई है। हालांकि बता दें कि BR-V के पेट्रोल S मैनुअल और डीजल E मैनुअल वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आते हैं CR-V पर तो इस एसयूवी कार की दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने इस मॉडल के दाम में 75 हजार से 89 हजार रुपए तक का इजाफा किया है।