फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Car customers likes mileage than Powerful engine

दमदार इंजन नहीं, ज्यादा माइलेज देने वाली होनी चाहिए कार

Mon, 12 Feb 2018 02:46 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Car customers likes mileage than Powerful engine
car mileage

ग्रेटर नोएडा में चले रहे ऑटो एक्सपो में आपको भी कई कारें पंसद आई होंगी। इस एक्सपो में कई नई तकनीक भी सामने आई हैं, वहीं इस बार इलेक्ट्रिक कारों का भी बोलबाला देखने को मिला, लेकिन ऑटोमोबाइल में तमाम डेवलपमेंट के बाद भी लोग कार खरीदते समय उसकी पावर के बजाय, उसका माइलेज देखते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो दो तिहाई लोग माइलेज को पहली प्राथमिकता देते हैं।

विज्ञापन


यह आंकड़ा अमेरिका की फोर्ड कंपनी द्वारा 11 देशों में कराए गए सर्वे में सामने आई है। इस रिपोर्ट से एक खास बात सामने आई है कि भारत के साथ-साथ चीन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड जैसे देशों के लोग भी कार खरीदते समय सबसे पहले उसकी माइलेज की बात करते हैं और उसके बाद ही इंजन की शक्ति की बात होती है। इस सर्वे में तमाम देशों के करीब 9 हजार कार चालकों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन

माइलेज के पीछे क्यों भाग रहे हैं लोग?

Car customers likes mileage than Powerful engine
car mileage

सर्वे में शामिल भारतीय लोगों से पूछा गया कि वे माइलेज को ज्यादा महत्व क्यों देते हैं तो उनमें से 72 फीसदी लोगों ने इसके पीछे पैसा बचाने का कारण दिया। वहीं 64 प्रतिशत लोगों ने कहा है पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में माइलेज देखना बहुत जरूरी है। गौर करने वाली बात यह है कि 52 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने ज्यादा पावर वाली कार खरीदकर गलती कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed