Car Care Tips: कार की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? इन आसान सी टिप्स पर डालें एक नजर
कार से लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले काफी लोग ईंधन, कई उपकरण और ब्रेक समेत टायरों पर नजर डालते हैं। मगर काफी लोग कार की बैटरी को नजरअंदाज कर देते हैं। जानिए कैसे कार की बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों की छुट्टियों में आप अपनी कार से कही बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल कार से लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले काफी लोग ईंधन, कई उपकरण और ब्रेक समेत टायरों पर नजर डालते हैं। मगर काफी लोग कार की बैटरी को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आपको किसी भी कार राइड से पहले बैटरी पर ध्यान देना चाहिए।
कार की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं
कार की बैटरी की औसतन लाइफ 3 से 5 साल होती है। ऐसे में कुछ आसान सी टिप्स के जरिए कार की बैटरी लाइफ में इजाफा किया जा सकता है। अगर आप अच्छे तरीके से बैटरी को संभालकर रखेंगे तो आपको जल्दी इसे बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस खबर में जानिए कैसे कार की बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है।
सामान्य तौर पर बैटरी का इस्तेमाल करते रहे
अगर आप कार की बैटरी लाइफ में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो हफ्ते में कम से कम एक बार 30 मिनट के लिए कार जरूर चलाएं। ऐसा करने से बैटरी चार्ज रहेगी और इंजन के गर्म होने पर कैमिकल वहां पर पहुंच जाएगा।
बैटरी को साफ-सुथरा रखें
कार की बैटरी की बाहरी स्थिति भी उसकी क्षमता पर असर डालती है। बैटरी की बाहरी परत पर किसी तरह की गंदगी, नमी और लीकेज बैटरी की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कम से कम महीने में एक बार सूखे कपड़े से साफ करें।
गैर-जरूरी एक्ससरीज के इस्तेमाल से बचें
कार में बैठे हुए अगर कार की हैडलाइट, इंटीरियर लाइट्स और इंफोटेनमेंट सिस्टम की जरूरत नहीं है तो उनका उपयोग न करें। दरअसल ये सभी एक्ससरीज कार की बैटरी की खपत करती हैं। ऐसे में कार का इंजन बंद होने पर बैटरी के गैर-जरूरी उपयोग से बैटरी की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। कार के दरवाजे बंद रखें और बैटरी की लाइफ को बढ़ाएं।