फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Budget Sedan Cars: इस धनतेरस और दीवाली पर खरीदनी है नई कार, ये हैं दस लाख से कम कीमत की बेस्ट सेडान

Mon, 17 Oct 2022 03:39 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 17 Oct 2022 03:39 PM IST
सार

धनतेरस और दीवाली के मौके पर नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में दस लाख रुपये तक मिलने वाली सभी सेडान कारों की जानकारी दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
buy new car this Dhanteras or Diwali, these are the best sedans under ten lakhs
मारुति सियाज - फोटो : maruti
फेस्टिव सीजन में अगर आप भी नई सेडान कार को घर लाने का मन बना रहे हैं और आपका बजट भी दस लाख रुपये तक है। लेकिन अभी तक किसी ऑप्शन को फाइनल नहीं कर पाए हैं। तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस खबर में हम आपको दस लाख रुपये की कीमत में मिलने वाली सभी सेडान कारों की जानकारी दे रहे हैं।

मारुति डिजायर

buy new car this Dhanteras or Diwali, these are the best sedans under ten lakhs
मारुति डिजायर - फोटो : maruti
देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान कारों में से एक है डिजायर। 6.24 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ये सेडान कार मिलती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.17 लाख रुपये है। इसके कुल नौ वैरिएंट कंपनी की ओर से ऑफर किए जाते हैं। जिनमें पेट्रोल और सीएनजी ईंधन का विकल्प भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक सीएनजी के साथ इस कार से 31.12 किलोमीटर प्रति किलो का एवरेज मिलता है। सीएनजी के साथ ही इस कार में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया जाता है जिसका उपयोग सीएनजी खत्म होने के बाद किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो डिजायर में एबीएस और ईबीडी, ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

मारुति सियाज

buy new car this Dhanteras or Diwali, these are the best sedans under ten lakhs
मारुति सियाज - फोटो : maruti
मारुति की ओर से ही दूसरी सेडान भी दस लाख रुपये से कम कीमत में मिलती है। हालांकि इस कार के टॉप वैरिएंट के लिए दस लाख रुपये से ज्यादा कीमत देनी होती है। लेकिन इसके सिग्मा, डेल्टा और जेटा वैरिएंट दस लाख रुपये एक्स शोरूम से कम कीमत में मिलती हैं। सियाज के बेस वैरिएंट के एक्स शोरूम की कीमत 8.99 लाख रुपये है। डेल्टा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.63 लाख रुपये और जेटा वैरिएंट 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर मिलते हैं। कंपनी इस कार को हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा टिगोर

buy new car this Dhanteras or Diwali, these are the best sedans under ten lakhs
टाटा टिगोर - फोटो : tata motors
टाटा की ओर से टिगोर को सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ये कार पेट्रोल, सीएनजी के साथ ही इलेक्ट्रिक ऑपशन के साथ मिलती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके सीएनजी वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के लिए टिगोर को एनसीएपी क्रैश टेस्ट में फोर स्टार रेटिंग मिली है। सीएनजी टिगोर की खासियत है कि इसे सीधा सीएनजी में ही स्टार्ट किया जा सकता है जबकि बाकी कारों को पेट्रोल पर स्टार्ट किया जाता है और बाद में वो सीएनजी पर शिफ्ट होती हैं। कार में सीएनजी के साथ 35 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, पंचर रिपेयर किट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स आते हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

हुंडई ऑरा

buy new car this Dhanteras or Diwali, these are the best sedans under ten lakhs
हुंडई ऑरा - फोटो : hyundai
साउथ कोरियाई कार कंपनी हुंडई की ओर से ऑरा को कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.08 लाख रुपये है। ये कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसे तीन ईंधन के विकल्प में मिलती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपये है। इसमें कुल 11 वैरिएंट मिलते हैं जिसमें सीएनजी और डीजल के दो-दो और बाकी वैरिएंट पेट्रोल इंजन के साथ आते हैं। सेफ्टी के इसमें सेंटर लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed