फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Xuv400: जानें कब से शुरू हो रही है महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग, क्या है कीमत

Wed, 25 Jan 2023 01:44 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 25 Jan 2023 01:44 PM IST
सार

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग कंपनी कब से शुरू कर रही है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है और कितने रुपये देकर इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
booking of Mahindra's first electric SUV is starting from january 26, 2023, what is the price and features
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग को जल्द ही शुरू किया जा रहा है। एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक को कितने रुपये में बुक करवाया जा सकता है और इसकी क्या कीमत है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कब से शुरू होगी बुकिंग

booking of Mahindra's first electric SUV is starting from january 26, 2023, what is the price and features
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की बुकिंग की शुरुआत 26 जनवरी 2023 से कर दी जाएगी। कंपनी देश के 34 शहरों में इसकी बुकिंग शुरू कर रही है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया था, जिनमें ईसी और ईएल शामिल हैं। जिन शहरों में पहले फेज के दौरान इसकी बुकिंग को शुरू किया जाएगा, उनमें अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, मुंबई, एमएमआर, नासिक, वारका, पुणे, नागपुर, बेंगलुरू, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, कोच्चि, हैदराबाद, चंडीगढ़, दिल्ली, एनसीआर, कोलकाता, देहरादून, कोयंबटूर, औरंगाबाद, भुवनेश्वर, कोल्हापुर, मैसूर, मंगलुरू, वदोडरा, पटना, कालिकट, रायपुर, लुधियाना, उदयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, लखनऊ, आगरा और इंदौर शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी

कितनी है सुरक्षित

booking of Mahindra's first electric SUV is starting from january 26, 2023, what is the price and features
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : सोशल मीडिया

एक्सयवूी 400 इलेक्ट्रिक काफी सुरक्षित एसयूवी में से एक है। इसमें छह एयबैग्स, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक्स, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स कैमरा के साथ अडेप्टिव गाइडलाइंस, साइड और कर्टेन एयरबैग्स जैसे कई सेफ्टी फीचर्स एसयूवी में मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है बैटरी

booking of Mahindra's first electric SUV is starting from january 26, 2023, what is the price and features

एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक में कंपनी ने दो बैटरी का विकल्प दिया है। इनमें से एक बैटरी 34.5 किलोवॉट की है। जबकि दूसरी बैटरी 39.4 किलोवॉट की है। दोनों बैटरी के विकल्प के साथ एक ही मोटर मिलती है जिससे एसयूवी को 150 पीएस की पावर के साथ 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

विज्ञापन

कितनी मिलेगी रेंज

booking of Mahindra's first electric SUV is starting from january 26, 2023, what is the price and features

एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक को सिंगल चार्ज में 375 और 456 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 34.5 किलोवॉट की बैटरी से इसे 375 किलोमीटर और 39.4 किलोवॉट की बैटरी से इसे 456 किलोमीटर की रेंज मिलती है। ईवी की बैटरी धूल और मिट्टी के साथ ही पानी से भी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। बैटरी के लिए इसे आईपी-67 रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed