यामाहा का पहला 125सीसी स्कूटर, माइलेज 54 किमी प्रति लीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामाहा मोटर इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में अपना 125 सीसी स्कूटर (कोडनेम 04X) लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस स्कूटर को 2015 मध्य तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस स्कूटर का निर्माण अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चेन्नई में करेगी।
भारत में यह कंपनी का 125 सीसी इंजन वाला पहला स्कूटर होगा, ये स्कूटर हाल ही में वियतनाम में पेश किए गए पॉपुलर स्कूटर नॉजा ग्रैंड (कोडनेम 08X) पर आधारित होगा। यामाहा अब तक भारत में 113 सीसी इंजन तक के स्कूटर बेच रही है।
माइलेज और परफॉर्मेंस
यामाहा 04X 125 सीसी स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ काम करेगा। इसमें 125सीसी, एयरकूल्ड मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर इको फ्रंडली परफॉर्मेंस के साथ 54 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
गौरतलब है कि यामाहा भारत में अभी रे, जेड और अल्फा जैसे 113 सीसी की क्षमता वाले ऑटोमैटिक स्कूटर ही बेच रही है। लेकिन जल्द ही 04X के जरिए कंपनी 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में भी कूदने वाली है।