{"_id":"d161abb0-c517-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"yamaha-launched-new-scooter-ray-z","type":"story","status":"publish","title_hn":"यामाहा ने लांच किया 'रे जेड', कीमत 48,555 रुपये","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
यामाहा ने लांच किया 'रे जेड', कीमत 48,555 रुपये
bikedekho.com
Updated Sat, 25 May 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा मोटर इंडिया ने अपने पहले स्कूटर 'यामहा रे' के एक साल बाद बाजार में दूसरा स्कूटर 'रे-जेड' लांच किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने नए स्कूटर को 16 से 22 वर्ष की उम्र के यूथ को फोकस करके स्पोर्टी लुक में लांच किया है। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 48,555 रुपये है।
रे-जेड की इंजन क्षमता में यामहा रे के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। स्कूटर में एयर कूल्ड 4 स्ट्रोक 113 cc का इंजन सीवीटी के साथ लगा है।
इस इंजन की खासियत है कि यह ईंधन की कम खपत के साथ ही बेहतर पिक-अप देता है। नया स्कूटर अभी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
स्कूटर की 7,500 rpm पर 7.1 PS क्षमता है। इसमें इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों सिस्टम दिए गए है। इसमें 130 एमएम का ड्रम ब्रेक है।
विज्ञापन