दमदार और शानदार लुक के साथ यामाहा की लेटेस्ट बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामाहा भारतीय टू व्हीलर इतिहास में एक और नया धमाल करने वाली है। कंपनी वाईजेडएफ-आर15 के बाद भारतीय बाजार में 30 जून, 2014 को दमदार बाइक एफजेडएस के नए वर्जन को लॉन्च करेगी।
नई पेंट स्कीम के अलावा कंपनी ने यामाहा एफजेडएस वर्जन 2.0 में कई बदलाव किए हैं। यामाहा ने एफजेड के नए वर्जन को नई दिल्ली ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित कर चुकी है।
फीचर्स और पावर
2014 यामाहा एफजेडएस अपने पिछले वर्जन के कई मायनों में अलग है। कंपनी ने इसके फ्लूय टैंक, साइड पैलन, सीट काउल, टैंक काउल, इंजन काउल और फ्रंट हेडलैंप्स में बदलाव किए हैं। नए फीचर्स और लुक के चलते ये ज्यादा आकर्षक और दमदार दिखाई देती है।
कंपनी ने नई यामाहा एफजेडएस के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया है। ये 153सीसी, एयरकूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन पर काम करती है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इंजन में एडवांस टेक्नोलॉजी फ्यूल इंजक्शन का इस्तेमाल कर सकती है।
फ्यूल इंजक्शन टेक्नोलॉजी पावर और इफिशियंसी दोनों को बेहतर करने का काम करती है। इन सारे कॉस्मेटिक बदलाव के बाद यामाहा एफजेडएस की कीमत पिछले वर्जन से 6-8 हजार रुपए अधिक हो सकती है।