{"_id":"033f375a-e388-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"what-is-special-in-enfield-thunderbird-twinspark","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या खास है एनफील्ड थंडरबर्ड ट्विन-स्पार्क में","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
क्या खास है एनफील्ड थंडरबर्ड ट्विन-स्पार्क में
Updated Sat, 11 Aug 2012 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकप्रिय बाइक रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड का अपग्रेडेड वर्जन एनफील्ड थंडरबर्ड ट्विन-स्पार्क लांच हो गया है। ट्विन-स्पार्क में इसीयू इंजन, डिस्क ब्रेक और सेल्फ स्टार्ट समेत कई आकर्षक फीचर्स मौजूद हैं।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड ट्विनस्पार्क को कंपनी ने क्लासिक टच के साथ मॉडर्न लुक भी दिया है। इस बाइक में कंपनी ने शानदार 346 सीसी के इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि बाइक को 5250 rpm पर 19.8 bhp की क्षमता प्रदान करता है।
विज्ञापन
यह बाइक 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, ओएचवी और ड्यूल स्पार्क है। कंपनी की इस बाइक में सेल्फ स्टार्ट सिस्टम और 5 गियर है। इसका क्लच भी नए स्टाइल में दिया गया है। रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड के नए वर्जन में फ्रंट डिस्क ब्रेक है। इसका अपग्रेडेड सस्पेंशन सिस्टम सफर को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाता है। लुक में सह बिल्कुल स्पोटर्स बाइक की तरह है।
विज्ञापन
इस बाइक को यूथ के लिए स्पेशल तौर पर डिजाइन किया गया है। रात के सफर में इसका हैलोजन लैंप काफी मददगार साबित होगा। इसमें कंपनी ने फोर्डेबल फुटरेस्ट का सिस्टम दिया है। अगर आप बाइक चलाते वक्त थोड़ा आराम के मूड में है तो इसकी सीट काफी कम्फर्टेबल साबित हो सकती है।
(bikedekho.com)