फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   TVS Victor to Make its Comeback This Year

दस साल बाद टीवीएस एक बार फिर लॉन्च करेगी अपनी पॉपुलर बाइक

Sat, 05 Mar 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
TVS Victor to Make its Comeback This Year

चेन्नई स्थित टू व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर्स हाल में फीनिक्‍स 125 का अपडेट वर्जन बाजार में उतारा है। साथ ही कंपनी ने यह भी पक्का कर दिया है कि जल्द ही पॉपुलर बाइक टीवीएस विक्टर को दोबारा लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


करीब एक दशक पहले कंपनी ने टीवीएस विक्टर को भारत में लॉन्च किया था। यह भारत में काफी पॉपुलर बाइक रही है।

टीवीएस विक्टर कंपनी की पहली ऐसी बाइक थी, जिसको सुजुकी के ज्वाइंट वेंचर से अलग होने के बाद तैयार किया गया था। यह बाइक पहले 110 सीसी सीसी फोर-स्ट्रोक इंजन में आई थी, लेकिन बाद में इसका 125 सीसी वर्जन भी बाजार में उतारा गया।
विज्ञापन


इस बार उम्मीद की जा रही है कि यह बाइक स्टार सिटी के 110सीसी के इंजन के साथ आएगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक नई टीवीएस विक्टर के इंजन और डिजाइन के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी नई विक्टर को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ उतारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई टीवीएस फीनिक्स 125

TVS Victor to Make its Comeback This Year

नई टीवीएस फीनिक्स 125 दो ट्रिम्स ड्रम और डिस्‍क में उपलब्‍ध होगी। इसकी कीमत 51,990 रुपए और 55,899 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।

नई फीनिक्स में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नए बॉडी ग्राफिक्‍स के साथ ही व्‍हीकल लोकेटर चाबी जैसा नया फीचर शामिल किया गया है। हालांकि बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हेड लैम्‍प को अपग्रेड करके एलईडी पायलट लैम्‍प लगाएं गए हैं और फ्यूल टैंक का डिजाइन भी बदला गया है।

ये 6 स्पॉक अलॉय व्हील के साथ है। कंपनी ने इसमें 124.5सीसी इंजन इस्तेमाल किया है जो 10.85बीएचपी पावर और 10.8एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह 4 स्‍पीड का गियरबॉक्‍स के साथ दौड़ती है। कंपनी का दावा है कि यह 67 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed