अब बीएमडब्लू की बाइक्स भी दौड़ेंगी भारतीय सड़कों पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले समय में बीएमडब्लू की बाइक्स भी सड़कों पर फर्राटा लगाती दिखेंगी। बीएमडब्लू मोटर्ड भारतीय बाइक निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स के साथ मिलकर इंडियन मार्केट में 500cc और उससे कम सेग्मेंट की बाइक उतारेगी।
टीवीएस और बीएमडब्लू के बीच हुए समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर 500cc से कम सेग्मेंट की बाइक सीरीज को तैयार करेंगी।
इंडियन मार्केट में टीवीएस की बिक्री में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट आ रही है। बीएमडब्लू मोटर्ड जर्मनी की कंपनी है और वहां पर यह टेक्नोलॉजी के मामले में पसंदीदा ब्रांड है।
करार के बाद उम्मीद की जा रही है कि बीएमडब्लू के उन्नत इ्नफ्रास्ट्रकचर का टीवीएस को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलेगी।
दोनों कंपनियों ने लंबी अवधि के करार पर साइन किए है। समझौते के बारे में टीवीएस मोटर ने बताया गया कि दोनों कंपनियों का ध्यान क्वालिटी, नई खोज और ग्राहक संतुष्टि पर होगा।
टीवीएस मोटर्स के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने बताया कि बीएमडब्लू और टीवीएस के साझा प्रोडक्ट को साल 2015 में बाजार में उतारा जाएगा।
करार के बाद टीवीएस को मोटरसाइकिल बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। दोनों कंपनियां बिक्री अलग-अलग अपने-अपने नेटवर्क के जरिये करेंगी।