{"_id":"575162094f1c1bd649108e9c","slug":"triumph-thruxton-launched-in-india-at-rs-10-9-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉन्च हुई 10.9 लाख रुपये की कैफे रेसर बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
लॉन्च हुई 10.9 लाख रुपये की कैफे रेसर बाइक
बाइकदेखो/नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
सबसे पहले कंपनी के "मार्डन क्लासिक" रेंज में अन्य नए मॉडलों के साथ अक्टूबर 2015 का अनावरण किया, इस साल 2016 ऑटो एक्सपो के दौरान ट्रायम्फ थ्रक्सटॉन आर (Triumph Thruxton R) को भारत में पेश किया गया। अब कंपनी ने इस बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कंपनी पहले ही "मार्डन क्लासिक" में दो नई मोटरसाइकिल स्ट्रीट ट्विन और बोनविले टी120 लॉन्च कर चुकी है।
विज्ञापन
कैफे रेसर स्टाइल 2016 ट्रायम्फ थ्रक्सटॉन आर डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों मामलों में एक दम नई है। बाइक को एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, ट्रायम्फ मॉर्डन क्लासिक बाइक की पूरी नई रेंज इस पर आधारित है। थ्रक्सटोन आर नए 1200सीसी इंजन के साथ है।
विज्ञापन
यह 4950rpm पर 112Nm अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। नया लिक्विड कूल्ड, 8-वाल्व, पैरलेल-ट्विन इंजन पिछली पीढ़ी की थ्रक्सटॉन की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन की ताकत भी पहले के मुकाबले 41 फीसदी ज्यादा है, यह 6,750rpm पर 97PS पावर जनरेट करता है। रोमांचकारी साउंड के लिए इसमें मेगाफोन का एक नया सेट इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन