5 आकर्षक रंगों में आई चर्चित बाइक सुजुकी गिक्सर
सुजुकी ने 155सीसी बाइक गिक्सर को लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली एक्स शोरूम पर सुजुकी गिक्सर की कीमत 72,199 रुपए है जबकि पुणे में सुजुकी गिक्सर की ऑन रोड कीमत 81,900 रुपए है।
सुजुकी गिक्सर पांच आकर्षक रंग मैटेलिक ओर्ट ग्रे, कैंडी एंटेयर्स रेड, ग्लास स्पार्किल ब्लैक, मैटेलिक ट्रीटॉन ब्लू और पर्ल मिरेज व्हाइट मौजूद है।
कंपनी ने इस बाइक में कई स्पेशल फीचर्स जैसे स्पॉर्टी डुअल मफ्लर और ट्रेंडी स्मार्टफोन के सरूप डिजिटल स्पीडोमीटर का इस्तेमाल किया है। सुजुकी ने इस गिक्सर को पहली बार जनवरी, 2014 में पेश किया और 12 ऑटो एक्सपो के दौरान फरवरी, 2014 में प्रदर्शित किया है।
इंजन पावर
सुजुकी गिक्सर का सभी बाइक प्रेमियों को इंतजार है। ये नेक्ड स्पोर्ट्स बाइक पहले ही कुछ शोरूम पर पहुंच चुकी है और इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है।
कंपनी ने इस बाइक में एंडवास सिंगल सिंलेडर इंजन का इस्तेमाल किया है। जिसमें कंपनी ने SEP (सुजुकी ईको परफॉर्मेंस) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये फ्यूज इफिशियंसी और परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम करती है। गौरतलब है कि सुजुकी गिक्सर को कंपनी के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान ने पेश किया था।
इंजन की बात करें तो 155 सेमी क्यूब, 4 स्ट्रोक का एक सिलेंडर वाला एयर कूल इंजन इस्तेमाल किया गया है। ये बाइक इलेक्ट्रिक और किक दोनों वैरियंट में होगी।