{"_id":"d11091b23f13776dc3db887fc721a79a","slug":"suzuki-hayate-gets-new-graphics-returns-10-more-mileage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती हुई ये बाइक, देगी और ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
सस्ती हुई ये बाइक, देगी और ज्यादा माइलेज
Updated Mon, 03 Mar 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टू व्हीलर कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड ने अपनी कम्युटर 110सीसी बाइक हयाते को अपग्रेड करके बाजार में उतारा है। कंपनी ने नई हयाते में रूपरंग के साथ तकनीकी बदलाव भी किए हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने हयाते को नए रंगों और ग्राफिक्स के साथ पेश किया है, साथ ही इसके मॉडल में डुअल टोन कलर का विकल्प भी मौजूद है। नए रंगों की बात करें तो नई हयाते रेड और ब्लू ग्राफिक्स के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक कलर, पर्पल मिरेज व्हाइट, पर्पल मून ग्रे में उपलब्ध है।
विज्ञापन
दुनिया की 5 सबसे फास्ट कारें, जो करती हैं हवा से बातें
इसके अलावा डुअल टोन कलर की बात करें तो मैटेलिक लैश ग्रीन, पर्पल मीरा रेड भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सुजुकी ने हयाते का इंजन भी अपग्रेड किया है जिसके चलते इसका माइलेज पहले की तुलना में 10 फीसदी बेहतर हो गया है। अब एक लीटर पेट्रोल में पहले के मुकाबले 10% अधिक माइलेज मिलेगा।
इसके अलावा हयाते अपने पुराने फीचर्स के साथ की काम करती है। इसमें 112.8सीसी, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर और 4 गियरबॉक्स दिया गया है।
उत्पाद शुल्क कम होने से इसकी कीमत भी पहले से कम ही है।