सुजुकी ने दो नए रंगों में उतारी बाइक, कीमत 77,166 रुपए
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी बेस्टसेलिंग बाइक जिक्सर (Gixxer) को दो आकर्षक डुअल-टोन कलर लॉन्च किया है। सुजुकी जिक्सर अब दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन मेटैलिकी ट्राईटोन ब्लू/पर्ल मिरेज व्हाइट और और कैंडी एंट्रेस रेड/ग्लास स्पार्क ब्लैक में उपलब्ध होगी। ये दोनों रंग सुजुकी के पारंपरिक रेसिंग बाइक्स के रंग हैं। साथ ही बाइक में नए ग्राफिक्स भी लगाए गए हैं।
डुअल-टोन कलर ऑप्शन के अलावा ये बाइक मोनोटोन कलर्स में भी उपलब्ध होगी। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 77,166 रुपए तय गई है।
कंपनी के एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिंडेट अतुल गुप्ता ने कहा, 'जिक्सर कंपनी की एक सफल बाइक है। ये बाइक अपने पावर, स्टाइलिंग और हैंडलिंग की वजह से खासा पसंद की जा रही है।'
फीचर्स और पावर
सुजुकी गिक्सर को 155 सीसी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। सुजुकी गिक्सर 60 किमी प्रति लीटर के करीब का माइलेज देती है।
कंपनी ने इस बाइक में कई स्पेशल फीचर्स जैसे स्पॉर्टी डुअल मफ्लर और ट्रेंडी स्मार्टफोन के सरूप डिजिटल स्पीडोमीटर का इस्तेमाल किया है।
कंपनी ने इस बाइक में एंडवास सिंगल सिंलेडर इंजन का इस्तेमाल किया है। जिसमें कंपनी ने SEP (सुजुकी ईको परफॉर्मेंस) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये फ्यूज इफिशियंसी और परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम करती है।
इंजन की बात करें तो 155 सेमी क्यूब, 4 स्ट्रोक का एक सिलेंडर वाला एयर कूल इंजन इस्तेमाल किया गया है।