बाइक को टक्कर दे रहा है स्कूटर का ये नया अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से हो रहे शहरीकरण और जिंदगी की बढ़ती दौड़भाग के बीच स्कूटर एक बार फिर से एक आरामदायक दो पहिया वाहन के रूप में लोगों की पसंद बनता जा रहा है। 1980 के दशक के बाद हाल के वर्षों में एक बार फिर से स्कूटर के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता दिख रहा है। ट्रेंड में इस बदलाव के चलते इस समय देश में बिकने वाला हर चौथा दुपहिया वाहन एक स्कूटर है।
पिछले बीते कुछ सालों में, भारतीय स्कूटरों की बिक्री में 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौजूदा रुझान को देखते हुए यह आंकड़ा अगले दो से तीन साल में भी आगे बढ़ते रहने की उम्मीद है।
एक वक्त था, जब स्कूटर लगभग गुमनामी की स्थिति में जा पहुंचा था। इस झटके से उबरते हुए स्कूटर ने एक बार फिर से घरेलू दुपहिया वाहनों की बिक्री का लगभग एक चौथाई हिस्सा हथियाते हुए बहुत ही स्मार्ट रिकवरी की है।
स्कूटरों में बाइक जैसा माइलेज
पिछले कुछ वर्षों में, पुरुषों और महिलाओं को रिझाने वाले रूप व शैली के कारण स्कूटरों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। स्कूटरों में अब मोटरसाइकिल जैसा माइलेज उपलब्ध है, जिससे स्कूटर सेगमेंट और आकर्षक बन गया है।
टीवीएस मोटर कंपनी ने वीगो स्कूटर पेश किया, जिसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट शॉक एब्जॉर्बर के साथ एक दक्ष इंजन है, जो इसे काफी आरामदेह बनाता है।
इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प जैसे अन्य कंपनियों ने पुरुषों और महिलाओं की आवश्यकता के लिए खासतौर पर स्कूटर पेश किए। पुरुषों के लिए हीरो माइस्ट्रो और महिलाओं के लिए हीरो प्लेजर शामिल हैं।
भारत में स्कूटर की बिक्री
टीवीएस मोटर कंपनी के स्कूटर मार्केटिंग हेड अनिरुद्ध हलदर का कहना है कि हमारी सबसे नई पेशकश टीवीएस स्कूटी ज़ेस्ट 110, स्कूटी ब्रांड को नई ऊंचाई ले जाने के लिए तैयार है। आज, टीवीएस मोटर कंपनी के पास ग्राहकों के लिए स्कूटरों की व्यापक रेंज है।
हम स्कूटर इंडस्ट्री के हर सेग्मेंट में मौजूद हैं। सिंगल वुमन यूजर सेग्मेंट के लिए स्कूटी सीरीज, डुअल यूसेज सेग्मेंट के लिए वीगो और मेल सिंगल यूजर सैगमेंट के लिए जुपिटर इसमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्कूटर बाजार में सिंगल वुमन यूजर सेग्मेंट की 29 फीसदी हिस्सेदारी है।
डुअल यूसेज सेग्मेंट 36 प्रतिशत, जबकि मेल सिंगल यूजर सेग्मेंट बाजार का 37 फीसदी है। टीवीएस मोटर कंपनी की स्कूटर रेंज विभिन्न कीमतों में उपलब्ध है जो 36,000 रुपये से 50,000 रुपये तक है। अगस्त 2014 में देश में कुल 3,69,323 स्कूटरों की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल इसी महीने में 2,83,142 इकाई थी। इस प्रकार स्कूटरों की बिक्री में 30.44 फीसदी रही। कुल मिलाकर देश भर में हर साल औसतन 3.5 लाख स्कूटर बेचे जा रहे हैं।