{"_id":"5bac442e-b23a-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"royal-enfield-will-launch-bullet-525cc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 525 cc में लांच होगी नई बुलेट","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
अब 525 cc में लांच होगी नई बुलेट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 01 May 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
बुलेट मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड जल्द ही 525 cc की बाइक लांच करेगी। कंपनी ने बताया कि नई बाइक को साल के अंत तक बाजार में पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बुलेट 525 रॉयल एनफील्ड की अभी तक की सबसे ज्यादा क्षमता वाली बाइक होगी। कंपनी अपनी नई बाइक को कॉन्टिनेंटल -जीटी नाम देगी।
नई बुलेट के बारे में बात करते हुए आयशर मोटर्स के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ लाल ने कहा कि कॉन्टिनेंटल-जीटी नाम की बाइक की इंजन क्षमता 525cc होगी। कंपनी बाइक को साल के अंत तक लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में लाल ने कहा कि कंपनी चेन्नई के पास ओडागराम में स्थित दूसरे संयंत्र से ही 525cc क्षमता वाली कॉन्टिनेंटल बाइक के उत्पादन के बारे में सोच रही है।
विज्ञापन
अभी रॉयल एनफील्ड देश में बुलेट की 350 से 500cc क्षमता वाली क्लासिक और थंडरबर्ड मॉडल की बिक्री करती है।
कंपनी ने 50 एकड़ के ओडागराम प्लांट को तैयार करने में करीब 150 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इस प्लांट में शुरूआत में 1.50 लाख मोटरसाइकिलें तैयार की जाएंगी।