रॉयल एनफील्ड बनाएगी 200 से 650 cc की बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड अपना मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए 200cc से लेकर 650cc सेग्मेंट की मोटरसाइकिल तैयार करने पर फोकस कर रही है।
प्रतिष्ठित बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड का पिछले 5 दशक से 300 cc सेग्मेंट के मार्केट पर कब्जा है। इस सेग्मेंट की बाइक तैयार करने वाली कंपनियों में अभी रॉयल एनफील्ड सबसे बड़ी कंपनी है।
हालांकि पिछले कुछ सालों में कुछ और कंपनियों ने 300 cc सेग्मेंट के बाइक मार्केट में कदम रखा है। मिड सेग्मेंट की 300 cc वाली बाइक के 90 फीसदी बाजार पर रॉयल एनफील्ड का कब्जा है।
भारतीय बाजार में महंगी बाइक्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने 200 cc से लेकर 650 cc तक की मोटरसाइकिल तैयार करने का निर्णय लिया है।
रॉयल एनफील्ड की सहयोगी कंपनी आयशर के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ लाल ने बताया कि हाई रेंज बाइक्स की बढ़ती डिमांड के बाद कंपनी इन बाइक को तैयार करने पर भी काम कर रही है।