{"_id":"67d56d88-a75f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"royal-enfield-launches-new-bullet-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल एनफील्ड ने लांच की नई 'बुलेट 500'","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
रॉयल एनफील्ड ने लांच की नई 'बुलेट 500'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Apr 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशर मोटर की दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने 500cc सेग्मेंट में नई बाइक बुलेट 500 को लांच किया है। बुलेट 500 में पहले से ज्यादा क्षमता वाला इंजन है।
विज्ञापन
नई बाइक में की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 1,53,855 रुपये होगी। बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर गैस शॉक एब्जॉर्बर, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और इलेक्ट्रिक स्टार्ट फीचर दिया गया है।
विज्ञापन
इस बार कंपनी ने नई बुलेट को सिग्नेचर ब्लैक कलर के साथ ही फॉरेस्ट ग्रीन कलर में भी उतारा है। 500 cc सेग्मेंट में नए कलर में कपंनी ने पहली बार बाइक को पेश किया है।
विज्ञापन
अभी बाइक को दिल्ली में ही पेश किया गया है। राजधानी के बाद इसे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी लांच किया जाएगा।
दिल्ली-एनसीआर और केरल बुलेट के मजबूत परंपरागत बाजार रहे हैं।
नई बुलेट 500 में फ्यूल इंजेक्शन की जगह कार्बेटर यूज किया गया है, इससे बाइक की पावर और क्षमता में इजाफा हुआ है। अब नई बुलेट की 5,100 rpm पर 26bhp क्षमता और 3,800 rpm पर 40.9 Nm टॉर्क होगी।
बाइक में सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक ट्विन स्पार्क एयर कूल्ड इंजन है। रॉयल एनफील्ड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) शाहजी कोशी ने कहा कि बुलेट भारतीय बाजार में सबसे पुरानी बाइक है, इसे ग्राहकों की पसंदीदा बाइक बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है।