फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Royal enfield is working on a electric bike , may launch soon

जल्द ही बाजार में धमाल मचाने आएगी रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बुलेट

Thu, 23 Aug 2018 01:53 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Royal enfield is working on a electric bike , may launch soon
royal enfield - फोटो : Royal Enfield

भारत की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक (Royal Enfield Electric Bike) लांच करने जा रही है। रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक 2020 तक लांच होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर ट्रेंड में चल रहे हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक बाइक अभी तक नहीं आई थी। पेट्रोल के दाम लगातार बहुत तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। प्रदूषण को भी काफी हद तक नियंत्रित काले के लिए कंपनियां इस पर जोर दे रहीं हैं। और अब रॉयल एनफील्ड भी इसमें शामिल हो गई है। रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक में बैटरी पैक दिया जाएगा।

विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बुलेट की कीमत और फीचर्स

Royal enfield is working on a electric bike , may launch soon
royal enfield

फीचर्स:
रॉयल एनफील्ड की ये इलेक्ट्रिक बाइक नए प्लैटफॉर्म पर तैयार की जाएगी, जिसका लुक और डिजाइन काफी शानदार होगा। इस बाइक में इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट, लिथियम आयन बैटरी, एयरोडायनैमिक बॉडी और हल्का मटेरियल जैसी चीजें दी जा सकती हैं।


इंजन:
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जाएगी, जिसे दमदार बैटरी से पॉवर दी जाएगी। ये बाइक एक बार फुल चार्जिंग में 250 किमी की दूरी तय कर पाएगी। इस बाइक में कुछ इनपुट हार्ले डेविडसन लाइववायर से लिए जा सकते हैं।

कीमत:
रॉयल एनफील्ड की इस इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4-5 लाख रुपये हो सकती है। रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक के कॉन्सेप्ट मॉडल को 2020 में होने वाले आॅटो एक्सपो में पेश किया जाएगा और इसका प्रोडक्शन मॉडल भी 2020 में ही लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed