{"_id":"22063c6e-e50f-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"pulsar-old-model-to-continue-bajaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर के पुराने मॉडल का उत्पादन बंद नहीं करेगा बजाज ","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
पल्सर के पुराने मॉडल का उत्पादन बंद नहीं करेगा बजाज
Updated Mon, 13 Aug 2012 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज अपनी पसंदीदा बाइक पल्सर के पुराने मॉडलों का उत्पादन बंद नहीं करेगी। कंपनी द्वारा पल्सर का नया मॉडल NS 200 पेश करने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि बजाज अपनी 220 सीसी समेत पल्सर के सभी मॉडलों का उत्पादन बंद कर देगी।
विज्ञापन
कंपनी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि बजाज ने पल्सर NS 200 को हर वर्ष की तरह नए वेरिएंट के रूप में उतारा है। इसकी कीमत पल्सर के अन्य मॉडलों से काफी ज्यादा है। पल्सर बजाज की पसंदीदा बाइकों में से है। ग्राहकों में बढ़ती पैठ के कारण ही पल्सर ने 50 लाख ग्राहकों के आंकड़े को पार कर लिया है।
विज्ञापन
बेहद पसंदीदा पल्सर 220 सीसी के उत्पादन को कंपनी अगले दो वर्षो तक बंद नहीं करना चाहती। आगामी वर्षों में पल्सर 220 सीसी की बिक्री में गिरावट आती है तो कंपनी इसका उत्पादन बंद करने पर विचार कर सकती है। पल्सर के अन्य मॉडल 150 और 180 सीसी के उत्पादन पर भी रोक लगाने की कंपनी की अभी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
कंपनी सूत्रों के मुताबिक बजाज ऑटो अगले साल भारतीय बाजार में 350 सीसी की बाइक भी उतारने की तैयारी कर रहा है।