फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Piaggio to launch Vespa Elegante this festive season in India

दिवाली से पहले वेस्पा उतारेगी ये प्रीमियम स्कूटर

Sat, 26 Jul 2014 07:35 AM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
Piaggio to launch Vespa Elegante this festive season in India

इटली का प्रमुख स्कूटर कंपनी पियाजियो अपने प्रीमियम स्कूटर ब्रांड वेस्पा के तहत भारतीय बाजार में अपना चौथा प्रीमियम स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में वेस्पा के पहले से ही तीन मॉडल वेस्पा वीएक्स 125, वेस्पा एलएक्स 125 और वेस्पा एस मौजूद हैं। साथ ही वेस्पा वीएक्स 125 पर आधारित कंपनी का स्पेशल लिमिटेड एडिशन वेस्पा एस्कलूसिवो हाल ही में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन


इसमें कंपनी ने कॉस्मेटिक बदलाव के साथ कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। वेस्पा एस्कलूसिवो वीएक्स 125 स्पेशल एडिशन को व्हाइट, रेड और ब्लैक इन तीन रंगों में उतारा गया है। कंपनी इसकी सिर्फ 1000 ईकाइयां ही बनाकर बेचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की मुताबिक वेस्पा का चौथा मॉडल वेस्पा एलिगेंट (Elegante) के नाम से लॉन्च होगा। यह वेस्पा वीएक्स 125 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, लेकिन ज्यादा स्टाइलिश और पुराने मॉडल से एडवांस होगा।

वेस्पा एलिगेंट के फीचर्स

Piaggio to launch Vespa Elegante this festive season in India

नए वेस्पा एलिगेंट का डिजाइन कुछ-कुछ कंपनी के लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय मॉडल वेस्पा प्राइमावेरा से मिलता-जुलता होगा। इस स्कूटर में स्मार्ट ट्राइ ऐंग्युलर फ्रंट ग्रिल, राउंडेड हेड लाइट, फ्रंट डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स होंगे। कंपनी के पिछले स्कूटर्स की तरह 2 सीट होंगी। नया मॉडल पर्ल वाइट और मरैकेश ब्राउन के साथ दूसरे ट्रेंडी वेस्पा बॉडी कलर्स में मिलेगा।

नए वेस्पा एलिगेंट में 125सीसी एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन में मिलेगा। कंपनी इस मॉडल को सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी कीमत 79,000 रुपए के करीब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed