फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   mountain motoped bike

ये है गजब की माउंट बाइक!

Sun, 04 Aug 2013 11:41 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 04 Aug 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
mountain motoped bike
आपने बाइक्स तो बहुत सारी देखी-सुनी होगी लेकिन जिस माउंनटेन बाइक से आज हम रूबरू कराने जा रहे हैं। ऐसी बाइक पहले कभी नहीं देखी होगी।
विज्ञापन


दरअसल एकदम साइकिल की तरह दिखने वाली ये एक माउंटेन बाइक है। इसमें होंडा का इंजन लगा है और इसका फ्रंट टायर 26 इंच और रियर टायर 24 इंच का है। इसी के साथ इसमें चेन ड्राइविंग पैडल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस बाइक को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड भी करवा सकते हैं। इस बाइक में 50 से 150 सीसी तक के इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बाइक के लिए कंपनी कीमत के अनुसार आपको इसके पार्ट्स मुहैया कराएगी।
विज्ञापन


इस बाइक को बनाने के लिए आपको कुछ पार्ट्स की जरूरत होगी जिनमें होंडा पिट्सबाइक इंजन जो (50 से 150 सीसी तक), कार्बोरेटर, थॉर्टल, गैस टैंक के अलावा रिम, टायर, तान, जैसे सामान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ कस्टमाइज्ड किए जा सकने वाले पार्ट्स के लिए किट मिलती है। इसमें फ्रेम और स्विंग आर्म्स जैसे कई दूसरे पार्ट्स होंगे। इस किट की कीमत 970 डॉलर (58,000 रुपए) है।


mount bike












कुल मिलाकर ये बाइक 35-40 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। जो ऑफ रोड के लिए काफी है। दरअसल ऐसी बाइक्स का इस्तेमाल विदेशों में स्पोर्ट्स और ऑफ रोड ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल की जाती है इसलिए इनको मोटोपैड्स नाम दिया गया है।

विदेशों में 16 साल की उम्र में इस तरह की बाइक के लिए लाइसेंस मिल जाता है। लेकिन भारत को लेकर ये कहना मुश्किल है। पार्किंग और जगह को लेकर कोई चिंता नहीं है। ये छोटी सी बाइक कहीं भी आसानी से समा सकती है।

अभी तक विदेशों में इस्तेमाल की जाने वाली ऐसी बाइक का प्रचलन भारत में तो नहीं है लेकिन देखना है कि भारत में कब से ऐसी बाइक की शुरूआत हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed