{"_id":"82af0d9ba09d1cd3dc1d2fae67ca2bd4","slug":"mahindra-two-wheelers-to-launch-160cc-bike-after-110cc-scooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या महिंद्रा की ये बाइक पछाड़ पाएगी इन बाइक्स को?","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
क्या महिंद्रा की ये बाइक पछाड़ पाएगी इन बाइक्स को?
Updated Tue, 25 Feb 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टू व्हीलर कंपनी महिंद्रा जल्द ही 110सीसी का स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। साथ ही अंदर की खबर ये है कि कंपनी 160सीसी की बाइक पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस साल के अंत तक या फिर वर्ष 2015 की शुरुआत में ही 160सीसी की कम्युटर बाइक लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
चुने अपनी पसंद और अपने बजट का स्कूटर
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी पहले अपना 110सीसी का स्कूटर बाजार में उतारेगी, उसके बाद वर्ष 2014 के अंत तक अपनी प्रीमियम 160सीसी बाइक लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
आ गए नोकिया के तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन, मची खलबली
इसमें सभी फीचर्स को शामिल किया जाएगा और इसकी कीमत 160सीसी की शुरूआती बाइक के हिसाब से ही होगी।ये सुपर बाइक नहीं है, इसको कहते हैं हाइपर बाइक
फिलहाल अभी कंपनी अपनी दो बाइक संचुरो और पेंचुटेरो की बिक्री कर रही है। दोनों बाइक 110सीसी सेगमेंट पेश की गई हैं। महिंद्रा संचुरो भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस किफायती बाइक में शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
अगर महिंद्रा अपनी 160सीसी बाइक भारतीय बाजार में उतारती है तो ये यामाहा एसजेड, हीरो अचीवर, बजाज पल्सर 150सीसी डीटीएस-आई और सुजुकी जीएस150आर की मुश्किलें बढ़ा सकती है।