फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Mahindra releases new “Kisi Se Kam Nahi” TVC

बाइक और स्कूटर में कार जैसे फीचर्स, 'किसी से कम नहीं'

Sat, 05 Mar 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
Mahindra releases new “Kisi Se Kam Nahi” TVC

महिंद्रा टू व्हीलर लिमिटेड का कहना है कि महिंद्रा की बाइक और स्‍कूटर में कार जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसमें ऐसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जिससे इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कार की सवारी कर रहे हैं या टू व्हीलर की।

विज्ञापन


जी हां, महिंद्रा ने अपनी बाइक और स्कूटर की खूबियां बताते हुए एक नया टीवी विज्ञापन पेश किया है।

देखें वीडियो

महिंद्रा सेंचुरो

Mahindra releases new “Kisi Se Kam Nahi” TVC

पेट्रोल के रोज-रोज बढ़ते दामों के बीच अगर आप कोई ऐसी बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं जो अच्छा माइलेज दे, तो मह‌िंद्रा की सेंच्यूरो एक बढ़‌िया विकल्प साबित हो सकती है।

महिंद्रा सेंचुरो ‌डिजिलट क्लस्टर, डिस्टेंस टू इंपिटी और सर्विस इंडिकेटर के अलावा सेंचुरो  की-लाइट सहित फ्लिप-की, एंटी थेफ्ट अलार्म, फाइंड-मी लैंप्स, गाइड लैंप्स आदि खूबियां शामिल हैं।

ये सेंचुरो की तरह 4 स्ट्रोट, 110 सीसी इंजन का एमसीआई-5 इंजन, 0.60 किमी की रफ्तार 8.85 सेकंड में, 85.2 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार, 85.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज फीचर्स के साथ काम करती है।  इस बाइक कीमत 47,700 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा गस्टो

Mahindra releases new “Kisi Se Kam Nahi” TVC

महिंद्रा टू व्हीलर्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला 110cc स्कूटर गस्टो लॉन्च कर दिया है। इटालियन स्टाइल वाले इस स्कूटर को कंपनी ने अपने चाकन रिसर्च सेंटर में तैयार किया है। गस्टो 110 सीसी इंजन इस सेगमेंट के दूसरे स्कूटर की तरह 8 बीएचपी पावर जेनरेट करता है।

कंपनी का दावा है कि सामान्य परिस्थिति में 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। कंपनी शुरुआती दौर में इसकी बिक्री पश्चिमी और उत्तरी राज्यों में करेगी।

महिंद्रा ने गस्टो में सेंचुरो बाइक की तरह कई यूनिक फीचर्स दिए गए हैं जो किसी दूसरे स्कूटर में नहीं है। जैसे रिमोट फ्लिप की, फाइंड मी लैंप्स वैगराह। साथ ही महिंद्रा गस्टो की सीट की ऊंचाई को एडजस्ट भी की जा सकता है।

महिंद्रा गस्टो छह अलग-अलग रंगो में उपलब्ध है। इसका मुकालबा होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर और यामाहा अल्फा से होगा।

कंपनी ने इसकी कीमत 43,000 (एक्स शोरूम नई दिल्ली) तय की है। महिंद्रा गस्टो दो अलग-अलग Dx और Vx वैरियंट में मौजूद है। Mahindra Gusto Vx की कीमत 47,000 (एक्स शोरूम नई दिल्ली) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed