{"_id":"b7e545de-e2e0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-launches-110cc-motorcycle-centuro-at-rs-45000","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा ने लांच की 110 सीसी की बाइक सेंचुरो","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
महिंद्रा ने लांच की 110 सीसी की बाइक सेंचुरो
जयपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा ने अपने टू व्हीलर वाहनों की रेंज का विस्तार करते हुए 110 सीसी सेंचुरो की नई मोटरसाइकिल लांच की है। सेंचुरो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 45 हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
पहली 10 हजार बुकिंग पर कंपनी ने ग्राहकों को एक हजार रुपये की छूट का ऑफर भी दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अगले दो-ढाई वर्ष में 10 नए मॉडल बाजार में उतारने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रिमोट की और एंटी थैफ्ट अलार्म जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ पेश की गई इस बाइक को कंपनी ने पूरी तरह से अपने पुणे स्थित रिसर्च एंड डिजाइनिंग (आरएंडडी) सेंटर में विकसित किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने बाइक का माइलेज 85 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा किया है। ग्राहकों को सेंचुरो पर 5 वर्ष या 70 हजार किलोमीटर की वारंटी भी उपलब्ध कराई गई है, जो अपनी तरह की पहली पेशकश है।
कंपनी के अध्यक्ष अनूप माथुर ने सेंचुरो को लांच करते हुए कहा कि अगले ढाई वर्ष तक हर तीसरे माह एक मॉडल उतारा जाएगा। यह नए मॉडल स्कूटर व बाइक के हर सेग्मेंट में होंगे।
कंपनी की हाई एंड स्पोर्ट्स बाइक उतारने की भी योजना है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उम्मीद जताई कि सेंचुरो और इसके बाद पेश किए जाने वाले नए मॉडलों के दम पर कंपनी देश के टू व्हीलर बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए खुद को एक अग्रणी टू व्हीलर कंपनी के रूप में स्थापित कर पाएगी।