फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Low-budget-High-milege-bike

ये हैं कम कीमत और शानदार माइलेज बाइक

Tue, 13 Aug 2013 09:08 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
Low-budget-High-milege-bike
आप भी अगर ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो कम कीमत में बढ़िया माइलेज देती हो।
विज्ञापन
तो हम बताते हैं कि कौन सी वो बाइक हैं जो बन सकती हैं बेहतर विकल्प।

1. महिंद्रा सैंच्यूरो- महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च बाइक सैंच्यूरो बाइक कम बजट में बढ़िया माइलेज का शानदार कॉम्बिनेशन है। 110 सीसी की इस बाइक में कई ऐसे जबरदस्त फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट की दूसरी बाइक्स में नहीं है।

कंपनी ने आधुनिक रिमोट-की (चाबी) का इस्तेमाल किया है। जो कई फायदे देती है। इस की से आप पार्किंग में खड़ी हजारों बाइक्स में से एक अपनी बाइक को अलार्म से पहचान सकते हैं।
विज्ञापन


इस की में एलईडी लाइट लगाई है जो आपको अंधेरे में लॉक खोलने में मदद करेगी। इसके एंटी थेफ्ट सिस्टम से आप चोरी पर इसके अलार्म को बजा सकते हैं और इंजन लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि ये बाइक 85 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देगी। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 45 हजार रुपए है।

2. डिस्कवर 100 सीसी- बजाज की इस बाइक में 94.38 सीसी इंजन है। ये सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड है। बजाज की ये बाइक एलॉय व्हील में मौजूद है।

इसके बढ़िया सस्पेंशन और बड़ा व्हील बेस इसकी खासियत है। 100 सीसी में ये पांच गेयर ट्रांसमिशन बाइक है। कंपनी का दावा है कि ये 80 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है।

कंपनी ने इसमें अपनी डीटीएसआई तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसकी कीमत इसकी यूएसपी है। इसकी कीमत 43920 से शुरू होती है।

3. होंडा ड्रीम नियो- होंडा की इस बाइक में 109 सीसी, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक एसआई इंजन है। यह बाइक 7500 आरपीएम पर अधिकतम 8.25 बीएचपी की ताकत देती है।

कंपनी का दावा है कि नीयो नई होंडा इको टेक्नोलॉजी की बदौलत 74 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसका कम वजन और नई तकनीक इसको सफल बनाती है।

सेफ्टी फीचर के तौर पर इसमें लेग गार्ड और ट्यूब लैस टायर हैं। इसके एलॉय व्हील बढ़िया राइडिंग और ब्रेक समय पर रेसपॉन्स करते हैं। ड्रीम नियो की दिल्ली एक्स शो रूम कीमत 43,100 रुपये है।

4. महिंद्रा पैंट्रो-
पैंट्रो में महिंद्रा द्वारा तैयार किया गया एमसीआइ-5 इंजन इस्तेमाल है, सिंगल सिलेंडर वाली यह बाइक 110cc सेग्मेंट में हैं। पैंट्रो की 7500rpm पर 8.5PS टॉर्क और 5500rpm पर 8.5Nm टॉर्क है।

कंपनी का दावा है कि पैंट्रो का 79.5 किमी. प्रति लीटर का माइलेज है। इसके बाजार में सेल्फ स्टार्ट और किक स्टार्ट दोनों ही वर्जन रेड, ब्लेजिंग ब्लैक, कूल ब्लैक और स्टर्लिंग सिल्वर कलर बाजार में मौजूद है।


अब कंपनी ने अपनी पैंट्रो बाइक की कीमत में कमी की है। जिससे यह पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। नए मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 39,650 रुपए है।

5. होंडा ड्रीम युगा- होंडा ने अपनी इस बाइक में 110 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया है। होंडा ने अपने इंजन में इको टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो काफी बेहतर और शानदार है। कंपनी का दावा है कि युगा 1 लीटर में 74 किलोमीटर तक का सफर करने मं सक्षम है।


होंडा की ड्रीम युगा बाइक तीन अलग अलग वैरिएंट में मौजूद है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 45,101 रुपए है। ये बाइक कम कीमत में शानदार माइलेज देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed