{"_id":"372d301a-de2a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ktm-launches-duke-390","type":"story","status":"publish","title_hn":"केटीएम ने पेश की 373 सीसी की स्पोर्ट बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
केटीएम ने पेश की 373 सीसी की स्पोर्ट बाइक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
भारतीय बाजार में हाल में अपना सफर शुरू करने वाली ऑस्ट्रिया की दोपहिया वाहन कंपनी केटीएम ने अपनी शानदार स्पोर्ट बाइक ड्यूक की नई रेंज पेश की है।
विज्ञापन
केटीएम ने ड्यूक 390 से परदा हटाया है। बेहद आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी नई केटीएम ड्यूक 390 की कीमत भारतीय बाजार में 1.8 लाख रुपए तय की गई है।
विज्ञापन
कंपनी ने नई ड्यूक 390 के लुक और स्टाइल को अपने मौजूदा मॉडल 690 के ही आधार पर तैयार किया है। इस बाइक में 373.2 सीसी की क्षमता का दमदार सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा इस बाइक में कंपनी ने 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का प्रयोग किया है।