फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Ktm duke 125 launch in india know features and details

KTM की सबसे सस्ती बाइक हो गई है लांच, अब खरीदने से पहले नहीं करना होगा विचार

Mon, 26 Nov 2018 05:31 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Ktm duke 125 launch in india know features and details
Ktm duke 125cc
ऑस्ट्रिया की मोटरबाइक्स और स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी KTM इंडिया ने भारत में अपनी नई बाइक ड्यूक 125 को लांच कर दिया है। कंपनी ने करीब 1 माह पहले ही इस बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। नई बाइक को ड्यूक 200 की तरह ही सिंगल चैनल एबीएस यूनिट से लैस किया गया है। बता देें, कंपनी ने हाल ही में Duke 200 ABS पेश की है।
विज्ञापन


ड्यूक 125 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत में यह बाइक 125सीसी सगमेंट में एबीएस फीचर से लैस पहली बाइक बन गई है। बाइक के डिजाइन की बात करें,तो देखने में यह काफी हद तक केटीएम ड्यूक 200 जैसी लगती है। ड्यूक 125  में एल्युमीनियम लैस स्विंगआर्म, ट्रेलिस फ्रेम और बाइक के फ्रंट में 43एमएम के अपसाइड डाउन फोर्क्स दिए गए हैं।
विज्ञापन




 

Ktm duke 125 launch in india know features and details
Ktm duke 125cc

ड्यूक 125 के फ्रंट में 300एमएम का डिस्क ब्रेक दिया और रियर में 230एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं बाइक के रियर में 10-स्टेप अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन भी मौजूद है। बाइक में कंपनी ने 124.7 सीसी का लिक्विड कूलड सिंगल सिलेंडर DOHC इंजन दिया है।

जो 9,250 आरपीएम पर 14.5 एचपी की पावर  और 8000 आरपीएम पर 12 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ड्यूक 125 बाजार में 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ मौजूद है। कहा जा सकता है कि इस कंपनी का अधिकार रखने वाली बजाज ने मार्केट में अपनी सबसे सस्ती बाइक उतारी है। 

Ktm duke 125 launch in india know features and details
Ktm duke 125cc
गौरतलब हो, 125सी सेगमेंट में यह सबसे दमदार बाइक है। जो कीमत में भी किफायती है। बात करें, कीमत की तो ड्यूक 125 को 1.18 लाख रुपए में बाजार में उतारा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed