{"_id":"5b7551e642c79254280814e1","slug":"kawasaki-is-all-set-to-launch-ninja-h2","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से तहलका मचाने को तैयार कावासाकी निंजा, बन चुकी है दुनिया की सबसे दमदार बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
फिर से तहलका मचाने को तैयार कावासाकी निंजा, बन चुकी है दुनिया की सबसे दमदार बाइक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
kawasaki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2015 में कावासाकी मोटर ने अपनी पहली बाइक निंजा एच 2 लांच की थी। उस समय यह बाइक टूव्हीलर कंपनी के लिए बहुत ही उत्साहजनक था क्योंकि कावासाकी मोटर ऐसी पहली कंपनी थी जिसने अपनी बाइक को सुपर चार्ज इंजन के साथ बाजार में उतारा और लंबे समय तक विश्व में सबसे ज्यादा पॉवरफुल मोटर साइकिल बनाने का खिताब कावासाकी के नाम रहा।
विज्ञापन
कुछ समय बाद दुक्काती ने पेनिगेल वी लांच की जिससे कावासाकी की लोकप्रियता काफी हद तक कम हुई लेकिन अब कावासाकी मोटर अपनी निन्जा एच 2 के अपडेटेड वर्जन को अगले साल भारत में लांच करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कावासाकी के 2019 मॉडल में 230बीएचपी का इंजन हैं जो कि पहले 200बीएचपी था इस नई बाइक में इसीयू, स्पार्क प्लग, एयर फिल्टर को भी अपडेट किया गया है। नया वर्जन 8.2 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। वहीं इसका पीक टार्क 141.7एनएम का है जो कि इस नई बाइक को विश्व की सबसे पॉवरफुल मोटरसाइकिल बनाता है। हालांकि मोटरसाइकिल के वजन में कोई खास परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
निंजा एच2 के नए मॉडल में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट दिया गया है जो कि ब्लूटूथ के साथ कावासाकी के एप 'राइडोलोजी' से भी कनेक्ट होता है जिसके जरिये आप राइडिंग लॉग्स, सर्विस फ्यूल लेवल आदि की जानकारी ले सकते हैं।
कंपनी ने लगातार होने वाली स्क्रैच की समस्या को ध्यान में रखते हुए ऐसे पेंट का इस्तेमाल किया है जिसे सेल्फ हीलींग पेंट कहा जाता है। इस पेंट की खास बात यह होती है कि इस पर आये हुए स्क्रैचेज गर्म मौसम या थोड़ी-सी हिट से अपने आप भर जाते हैं। फिलहाल इस बाइक के 2018 में होने वाले इआईसीएमए शो में लांच होने की उम्मीद है। वहीं भारत में यह बाइक अगले साल आ सकती है।