फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Honda records 50% sales growth

होंडा मोटरसाइकिल की रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री, छा गई ड्रीम सीरीज

Tue, 28 Apr 2015 04:56 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
Honda records 50% sales growth

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने वित्त वर्ष 2015-16 की धमाकेदार शुरूआत की है। कंपनी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दुपहिया वाहनों के लिए ग्राहकों की मांग में तेजी बनी रही। बिक्री में 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई और अक्षय तृतीया के मौके पर समूचे भारत की बिक्री सूची में पश्चिम क्षेत्र सबसे आगे रहा।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया के दिन होंडा की खुदरा बिक्री 41,000 के आंकड़े को पार कर गई और गत वर्ष की तुलना में इसमें 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसी समय ड्रीम सिरीज की संपूर्ण बिक्री (जिसमें ड्रीम युगा, ड्रीम नियो और सीडी 110 ड्रीम शामिल है) में 55 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा ड्रीम युगा

Honda records 50% sales growth

कंपनी ने ड्रीम युगा को नई तकनीकी के साथ बाजार में उतारा है। नई ड्रीम युगा में अपनी लोकप्रिय एचईटी (होंडा इको टेक्‍नोलॉजी) का प्रयोग किया है।

कम्‍यूटर सेगमेंट होंडा की तकनीक से लबरेज ड्रीम युगा भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

होंडा इको टेक्‍नोलॉजी काफी बेहतर बताई जाती है। कंपनी का दावा है कि नई एचईटी युक्‍त ड्रीम युगा 1 लीटर में 74 किलोमीटर तक का सफर करने तय करने में सक्षम है।

ड्रीम युगा का वजन करीब 108 किलो और व्हीलबेस 1262 एमएम का है। इसका आकर्षक स्पीड मीटर और अन्य फीचर्स लुक को और अधिक मजेदार बनाने वाले हैं।

कंपनी ने इस बाइक को कुल तीन वैरिएंट पेश किए हैं। ड्रीम युगा (Kick-Drum-Alloy) की कीमत 46,607 रुपए, ड्रीम युगा (Kick-Drum-Spoke) का मूल्य 45,101 रुपए और ड्रीम युगा (Self-Drum-Alloy) की कीमत 48,619 रुपए (एक्‍स शोरूम दिल्‍ली) है।

होंडा ड्रीम नियो

Honda records 50% sales growth

एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन की गुंजाइश तो होती नहीं है। फिर भी बेसिक स्टाइल फीचर की बात की जाए तो होंडा की ये नई ड्रीम नियो, ड्रीम युगा का मॉडिफाई वर्जन कहा जा सकता है।

डॉयमेंशन के मामले में इसकी कुल लंबाई 2009 मिमी, चौड़ाई 737 और ऊंचाई 1074 मिमी है। इसका कुल वजन 105 किलो है। इसके चेसिस की डॉयमंड शेप इसको और खूबसूरत बनाती है।

नियो में पुराना ड्रीम युगा वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इसमें होंडा की एचईटी तकनीक (होंडा इको टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल किया है।

जो बाइक को ज्यादा शक्ति के साथ बेहतर माइलेज देती है। इसमें 109 सीसी, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक एसआई इंजन है। यह बाइक 7500 आरपीएम पर अधिकतम 8.25 बीएचपी की ताकत देती है।

नियो 74 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। ड्रीम नियो की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 43,100 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed