{"_id":"5560121c-de2c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"honda-launches-new-range-of-dream-yuga","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने ज्यादा माइलेज वाली बाइक लॉन्च की","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
होंडा ने ज्यादा माइलेज वाली बाइक लॉन्च की
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी दोपहिया वाहन कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक ड्रीम युगा का नया मॉडल लॉन्च किया है।
विज्ञापन
इस बार कंपनी ने ड्रीम युगा को नई तकनीकी के साथ बाजार में उतारा है। नई ड्रीम युगा में अपनी लोकप्रिय एचईटी (होंडा इको टेक्नोलॉजी) का प्रयोग किया है।
कम्यूटर सेगमेंट होंडा की तकनीक से लबरेज ड्रीम युगा भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वहीं कंपनी देश में लगातार अपने मॉडलों के रेंज में इजाफा भी कर रही है।
होंडा इको टेक्नोलॉजी काफी बेहतर बताई जाती है। कंपनी का दावा है कि नई एचईटी युक्त ड्रीम युगा 1 लीटर में 74 किलोमीटर तक का सफर करने तय करने में सक्षम है।
विज्ञापन
ड्रीम युगा का वजन करीब 108 किलो और व्हीलबेस 1262 एमएम का है। इसका आकर्षक स्पीड मीटर और अन्य फीचर्स लुक को और अधिक मजेदार बनाने वाले हैं।
कंपनी ने इस बाइक को कुल तीन वैरिएंट पेश किए हैं। ड्रीम युगा (Kick-Drum-Alloy) की कीमत 46,607 रुपए, ड्रीम युगा (Kick-Drum-Spoke) का मूल्य 45,101 रुपए और ड्रीम युगा (Self-Drum-Alloy) की कीमत 48,619 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
विज्ञापन