फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   honda launched 110cc chepest bike dream neo

होंडा ने लांच की सबसे सस्ती बाइक 'ड्रीम नीओ'

Fri, 19 Apr 2013 02:19 PM IST
bikedekho.com
bikedekho.com Updated Fri, 19 Apr 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
honda launched 110cc chepest bike dream neo

होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पलेंडर मोटरसाइकिल को टक्कर देने के लिए अब तक की सबसे सस्ती बाइक 'ड्रीम नीओ' को लांच किया है।

विज्ञापन


नई बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 43,150 रुपए है और इसे 110cc सेग्मेंट में उतारा गया है। यह कंपनी की ही ड्रीम युगा से कीमत में करीब 3,000 रुपये कम है।
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि नई बाइक उसकी अब तक की सबसे सस्ती और फ्यूल एफिशिएंट बाइक है, यह 74 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

होंडा का दावा है कि ड्रीम निओ में इको टेक्नोलॉजी यूज की गई है। इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी की पिस्टन के साथ ही कंबस्टन चैंबर है, जिससे इसका माइलेज बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांचिंग के मौके पर दावा किया गया कि यह अपनी क्लास क्लास की सभी बाइक्स में बेहतर माइलेज देगी। 'ड्रीम युगा निओ' में मेंटीनेंस फ्री बैटरी और ट्यूब लैस टायर हैं।

बाइक के 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड 109cc के इंजन की 7500rpm पर 8.25bhp क्षमता और 5500rpm पर 8.63Nm टॉर्क है। नया लुक है और 6 स्पोक एलॉय व्हील है, इलेक्ट्रिक स्टार्ट है। स्पलेंडर की तर्ज पर यह भी 6 कलर में उपलब्ध होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed