{"_id":"0cecb37e-d02f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"honda-launch-new-scooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा ला रही है एक नया स्कूटर","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
होंडा ला रही है एक नया स्कूटर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा अब अपने स्कूटरों के रेंज में एक और इजाफा करने जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में शानदार बाइकों और स्कूटरों को पेश करने वाली होंडा कर्नाटक में अपने नये संयंत्र से एक और बेहतरीन स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है।
कंपनी सूत्रों के अनुसार होंडा अपने इस नये स्कूटर को आगामी 12 जून को पेश करेगी।
उल्लेखनीय है कि स्कूटर बाजार में होंडा का कोई जवाब नहीं है। होंडा का सबसे दमदार प्रोडक्ट एक्टिवा ऑटोमेटिक स्कूटर सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बेचे जाने वाला स्कूटर है।
विज्ञापन
अपने इस सेग्मेंट को और भी मजबूत करने के लिए कंपनी 12 जून को एक नया प्रोडक्ट पेश करने जा रही है।
इस समय होंडा मोटरसाइकिल्स स्कूटर इंडिया भारतीय बाजार में अपने वाहनों के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने पर जोर दे रहा है।
होंडा ने कर्नाटक के नरसापुर प्लांट में लगभग 1,350 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी इस संयंत्र के लिए 23 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।