फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   honda launch limited edition cbr 250r

होंडा की सीबीआर 250आर लॉन्च, कीमत डेढ़ लाख रु.

Mon, 29 Jul 2013 03:54 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
honda launch limited edition cbr 250r
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में आखिर अपनी सीबीआर 250आर लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया। ये बाइक बाजार में स्टाइलिश रंगों में मौजूद है।
विज्ञापन


एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक्स की सीरीज में निंजा, केटीएम, प्लसर 250 और सीबीआर के बाद होंडा ने अपनी 250आर लिमिटेड एडिशन बाजार में उतारी है।

तकनीक के मामले में इस नई बाइक में पुराना डीओएचसी 249 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है। ये इंजन इसे तेज रफ्तार और शानदार ताकत देता है।

इंजन में बदलाव न करके होंडा ने इसके स्टाइलिश रंगों में बदलाव किए हैं। ये बाइक आपको नए अलग अलग स्टाइलिश रंगों में मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) तकनीक को भी जोड़ा है।
विज्ञापन


cbr250r
विज्ञापन
विज्ञापन
















ये लिमिटेड एडिशन बाइक बस अक्टूबर तक ही उपलब्ध हो पाएगा। 1.5 लाख की कीमत की इस बाइक में लाल और काले रंग के साथ एबीसी तकनीक के लिए आपको 29 हजार रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इस कारण इसकी कीमत बढ़कर 1.85 लाख हो जाती है।


वहीं सीबीएस तकनीक के साथ सफेद रंग के लिए आपको लाल और काले रंग की तुलना में 1 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस लिहाज से इसकी कीमत बढ़कर 1.86 हजार हो जाती है।

इस पर होंडा इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) वाई एस गुलेरिया का कहना है कि "सीबीआर भारत की सबसे पसंदीदा पुरस्कार विजेता बाइक है। ये इस साल तक शिखर पर बनी हुई है। इस नए लिमिटेड एडिशन के साथ हम सीबीआर को 4 नए रंगों के साथ बाजार में उतार रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि होंडा रेसपॉल टीम की ये बाइक भारत में भी युवा वर्ग को खूब पसंद आएगी।"

यह जल्द ही लॉन्च होने वाली दूसरी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक है। इससे पहले केटीएम ने अपनी 1.80 लाख रुपए की बाइक को भारतीय बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed