फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   honda activa i review

माइलेज के साथ स्टाइल का तड़का है एक्टिवा आई

Sat, 27 Jul 2013 04:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
honda activa i review
जापानी वाहन निर्माता होंडा ने भारतीय बाजार में एक्टिवा के नए वर्जन को
विज्ञापन
लॉन्च किया है। एक्टिवा आई नाम का ये नया स्कूटर पुराने से डिजाइन और तकनीक के मामले में अलग है।

होंडा ने भारत के दोपहिया बाजार में पहली बार कदम 80 के दशक के दौरान रखा था। जब उसने हीरो मोटर्स के साथ मिलकर वाहन बनाना शुरू किया था। इसके बाद दोनों भारत के दोपहिया बाजार के सबसे बड़े हिस्सेदार बने।

2000 में पहली बार होंडा ने अकेले अपना नया स्कूटर एक्टिवा उतारा था। होंडा के इस स्कूटर ने भारतीय दोपहिया वाहन को नए आयाम दिए।

जो लोग बाइक से अलग कुछ खरीदना चाहते थे उनके लिए ये बढ़िया विकल्प बना। फिलहाल होंडा भारतीय स्कूटर बाजार में पहले स्थान पर है।

होंडा ने 2013 में अपने इसी स्कूटर को नए लुक और तकनीक के साथ एक्टिवा आई 110 के नाम के साथ री-लॉन्च किया है।

एक्टिवा दरअसल उन उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हुआ जो बिना थकान, कम वजन वाला एक ऐसा वाहन चाहते थे, जिसे आसानी से महानगर, कस्बे में चला सकें। होंडा ने अपने इस स्कूटर को पहले मॉडल की तुलना में 5 हजार कम कीमत में लॉन्च किया।
विज्ञापन


देखते हैं और क्या खासियत हैं इस नए स्कूटर में

1. डिजाइन- अगर डिजाइन की बात करें तो होंडा आई अपने पहले वाले मॉडल से पूरी तरह अलग है। इसकी डाईमेंशन 1795 एमएम x 705एमएम x 1115एमएम है। इसका व्हील बेस 1238 एमएम है। कंपनी ने इसकी लंबाई बढ़ाई है जो राइडर को ज्यादा स्पेस देती है। साथ ही कंपनी ने इसके ग्राउंड क्लियरेंस को भी 165 एमएम बढ़ाया है। जो गड्ढों और स्पीडactiva i ब्रेकर को आसानी से निकाल देगा। चालक के आराम को देखते हुए कंपनी ने इसकी गद्दी को आरामदायक बनाया है जो पहले वाले मॉडल से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने स्पेस को ध्यान में रखते हुए स्कूटर में 18 लीटर का स्पेस दिया है। इसमें आसानी से एक बड़े साइज वाले हैलमेट और दूसरे सामान को भी रखा जा सकता है।

कंपनी ने हैंडल के नीचे लगे लगैज बॉक्स को वैकल्पिक रखा है। स्कूटर के हैंडलबार और कलर डिजाइन बेहतरीन हैं, जो इसे स्टाइलिश बनाती हैं। कंपनी ने स्कूटर के स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज में बदलाव किए हैं जो आकर्षक हैं।

स्कूटर के रंग- ये नया एक्टिवा आई चार अलग अलग रंगों में मौजूद है। इनमें अल्फा मैटलिक लाल, परपल मैटलिक, पर्ल सनबीम सफेद और बीग मैटेलिक हैं। उम्रदराज और युवा दोनों के लिए रंग मौजूद हैं।

इंजन परफॉर्मेंस - कंपनी ने इस नए आई स्कूटर में पहले वाले ही 109.2 सीसी फोसर्ड एयरकूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन का इस्तेमाल किया है लेकिन कंपनी ने इस पुराने इंजन में नई ईको एचईटी तकनीक का इस्तेमाल किया है।

ये तकनीक इसकी एवरेज की क्षमता को बढ़ाती है। ताकत के मामले में यह पहले जैसी 7500 आरपीएम पर 8 बीएचपी की ताकत देता है।

पिक अप के मामले में स्कूटर की परफॉर्मेंस बेहतर है और एक्सेलेटर को बढ़ाने पर स्कूटर की स्पीड को लगातार बढ़ाता है। इस नए एक्टिवा आई की टॉप स्पीड 97 किमी प्रति घंटा है।

इसका ओटोमेटिक ट्रांसमिशन और कम वजन इसे ट्रैफिक में चलाने में आसान बनाता है। कंपनी ने इसमें मेंटिनेंस फ्री
12वी-3एएच बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसका मतलब सर्विस के दौरान आप इसकी चिंता छोड़ दीजिए। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इसका एयर फिल्टर 15 हजार किमी बाद बदला जाएगा।

माइलेज- कंपनी ने पुराने इंजन में ईको (एचईटी) तकनीक का इस्तेमाल किया है। जो इसकी इकॉनिमी को बढ़ाता है। पहले वाले मॉडल में उपभोक्ताओं को एवरेज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी कमी को दूर करने के लिए कंपनी ने नए बदलाव किए हैं। एआरएआई के मुताबिक ये नया एक्टिवा आई 60 किमी प्रति लीटर का एवरेज देगा। वजन में कमी करने के कारण भी इसके एवरेज पर असर पड़ा है।

ब्रेकिंग और हैंडलिंग- तेज रफ्तार में स्कूटर को रोकने के लिए 130 एमएम ड्रम ब्रेक कारगर हैं। साथ ही कंपनी की नई तकनीक कॉम्बी ब्रेक सिस्टम की बदौलत ये आपको सुरक्षित सफर देता है।

ये तकनीक रियर और फ्रंट दोनों में उपलब्ध है। इसकी मदद से तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर दोनों ब्रेक काम करेंगे जो स्कूटर को सुरक्षित तरीके से रोकती है।

इस तकनीक के बदौलत इमरजेंसी ब्रेक के दौरान ये 32 फीसदी डिस्टेंस कवर होती है। इसके 10 इंच के टायर सड़क पर अच्छी ग्रिप बनाते हैं। इसकी अच्छी हैंडलिंग पोजिशन वाहनों को पहले से बेहतर स्थिरता देती है।

सेफ्टी फीचर - इस स्कूटर के कई सेफ्टी फीचर इसको बेहतर विकल्प बनाती हैं। इसके 10 इंच के ट्यूबलैस टायर सड़क पर बेहतर ग्रिप बनाती है। इससे सड़क पर फिसलने की गुंजाइश कम होती है और पंचर के दौरान भी ये बेहतर प्रदर्शन करती है।


इसकी इमरजेंसी सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम इसकी सुरक्षा को और बढ़िया करती है। इसके साथ ही मेंटिनेंस फ्री बैटरी एक सिरदर्द को कम करती है जबकि स्कूटर सेल्फ स्टार्ट हो।

इसकी खासियत- बेहतर इंजन परफॉर्मेंस, अच्छा माइलेज, बढ़िया लुक्स, आरामदायक राइड और स्थिरता।

कमियां- इसकी हल्की बॉडी, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन का अभाव और फुल बॉडी कवर का न होना।

कीमत- कंपनी ने इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 44200 तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed