हीरो पैशन प्रो टीआर, लॉन्च हो चुकी है या होने वाली है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक पैशन प्रो टीआर को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने हीरो पैशन प्रो टीआर को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान स्पलेंडर प्रो क्लासिक और अन्य आने वाली हीरो बाइक्स के साथ प्रदर्शित किया था।
हालांकि ज्यादातर डीलर्स को इस बाइक के बारे में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं है कि कंपनी पैशन प्रो टीआर के दाम क्या तय करेगी और कब तक इसको बाजार में उतारेगी।
जिनके पास हीरो पैशन प्रो टीआर के बारे मे थोड़ी जानकारी है उनका कहना है कि इस बाइक को बाजार में आने में एक महीने तक का समय लगा सकता है।
हीरो पैशन प्रो टीआर की बिक्री बिना किसी बड़े लॉन्च के भी कर सकती है, क्योंकि कंपनी ऐसा पहले भी कर चुकी है। हीरो ने अपनी नई करिज्मा और स्पलेंडर आईस्मार्ट की बिक्री ऐसी ही शुरू कर थी।
इंजन पावर
हीरो पैशन प्रो टीआर पिछले वर्जन हीरो पैशन प्रो का अपडेट मॉडल है जिसमें कंपनी ने कई कॉस्मैटिक और सुरक्षा को लेकर बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसके आकार और पावर इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है।
हीरो पैशन प्रो टीआर 97.2सीसी, एयर कूल्ड मील और 4 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ काम करती है। हीरो पैशन प्रो टीआर 7.7बीएचपी अधिकतम पावर और 8.04एनएम टॉर्क देने में सक्षम है।
नई पैशन प्रो टीआर स्पोर्ट्स रेड, इलेक्ट्रिक ब्लू और ब्लैक के साथ स्पोर्ट्स रेड तीन रंगों उपलब्ध होगी।
ऑन/ऑफ-रोड वर्जन
नई हीरो पैशन प्रो टीआर में डिस्टेंक्टिव ऑन/ऑफ-रोड लुक दिया है जिसके लिए इसमें ऑफ-रोड टायर, हेडलैंप ग्रिल, स्टाइलिश फ्रंट मर्डगार्ड, फ्यूल टैंक पेड, टायर हगर और बाश प्लेट के साथ-साथ हेंड गार्ड्स, नई स्टाइल वाले मिरर और हेंडल बार्स दिए हैं।
नए फीचर्स और डिजाइन के चलते हीरो पैशन प्रो टीआर की कीमत हीरो पैशन प्रो स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ अधिक हो सकती है। हीरो पैशन प्रो की कीमत 48,200 रुपए है। (एक्स शोरूम नई दिल्ली, डिस्क ब्रेक सहित)