हीरो मोटोकार्प जल्द लांच करेगी दो नई बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटरकार्प को दूसरी कंपनियों से लगातार चुनौती मिल रही है। इसका सीधा असर कंपनी की बिक्री पर पड़ रहा है।
पिछले महीनों में बिक्री में आई गिरावट को रिकवर करने के लिए हीरो साल के अंत तक दो नई बाइक और एक स्कूटर लांच करने की तैयारी कर रही है।
दुपहिया बाजार में हीरो को होंडा और बजाज से लगातार कड़ी टक्कर मिल रही है। इसी को ध्यान में रखकर कंपनी ने साल के अंत तक दो नई बाइक्स को लांच करने का फैसला किया है।
बीते कुछ महीनों में हीरो की बिक्री में गिरावट आई है। होंडा की हाल ही में लांच हुई ड्रीम युगा 110cc और ड्रीम नीओ 110cc को कस्टमर्स के बीच पसंद किया जा रहा है।
युगा और नीओ हीरो की मोस्ट सेलिंग बाइक स्पलेंडर और पेशन के बाजार को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है। दूसरी तरफ बजाज भी हीरो को टक्कर दे रहा है।
बजाज ने भी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक डिस्कवर की रेंज में इजाफा करने की बात कही है। उम्मीद है कि कंपनी डिस्कवर की रेंज में 4 से 6 नए वर्जन लांच करेगी।
कंप्टीशन के इस दौर में टीवीएस और यामहा भी सस्ती कम्युटर बाइक पेश करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि हीरो अपनी दो नई बाइक्स को त्योहारी सीजन में लांच करेगा।
इसके साथ ही कंपनी स्कूटर सेग्मेंट में भी अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। स्कूटर सेंग्मेंट में अभी होंडा की पकड़ मजबूत है। इसी के चलते हीरो ऑटोमेटिक स्कूटर को भी बाजार में उतारने जा रही है।