फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero testing new 250 karizma

करिज्मा 250 के फोटो लीक, ऐसी दिखती है बाइक

Fri, 13 Mar 2015 12:50 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 13 Mar 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
Hero testing new 250 karizma

दुनिया की नंबर वन बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटर कॉर्प अपनी नई बाइक पर टेस्टिंग कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बाइक करिज्मा 250 सीसी है।

विज्ञापन


कुछ तस्वीरें जारी करते हुए बताया गया कि हीरो मोटो कॉर्प एक नई स्पोर्ट बाइक की टेस्टिंग कर रही है। बाइक की तस्वीरों से साफ स्पष्ट होता है कि ये नई करिज्मा है।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि करिज्मा की गिरती हुई सेल को देखते हुए कंपनी इस नए वर्जन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। दरअसल कंपनी बजाज प्लसर 200 एनएस, केटीएम ड्यूक 200 और होंडा सीबीआर 250 सीसी से मुकाबले की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली नजर में देखने में इस बाइक के हैंडिलबार में क्लिप लगी है, पीछे एक नया छोटा मड गार्ड है। इस बाइक के पीछे का टायर मोटा है जो इसे एक स्पोर्टी लुक देता है। हीरो ने अपनी इस बाइक में स्पिल्ट सीट का इस्तेमाल किया है जो पहले वाले मॉडल में नहीं थी।


कंपनी ने गाड़ी में गैस शॉकर्स का इस्तेमाल किया है। इसके साथ साथ इस नई बाइक में दो वैरिएंट हैं जो एक में रियर ब्रेक डिस्क हैं और दूसरी साधारण ड्रम ब्रेक है।

इसके अलावा अभी और डिटेल हीरो मोटो कॉर्प ने मुहैय्या नहीं कराई है। लेकिन बाइक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हीरो अपनी इस बाइक को उतारने के लिए बढ़िया तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed