{"_id":"5a66d8df4f1c1ba1268b5f04","slug":"hero-motocorp-set-to-showcase-300cc-xf3r-sportsbike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज डोमिनार को टक्कर देने हीरो मोटोकॉर्प ला रही ये 300सीसी स्पोर्ट्सबाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बजाज डोमिनार को टक्कर देने हीरो मोटोकॉर्प ला रही ये 300सीसी स्पोर्ट्सबाइक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Hero XF3R
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी नई स्पोर्ट्सबाइक XF3R को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। इस बाइक का सीधा मुकाबला बजाज डोमिनार और जल्द लॉन्च होने वाली बीएमडब्ल्यू G310 R से रहेगा। यह हीरो मोटोकॉर्प की सबसे महंगी बाइक होगी। हालांकि इसकी लॉन्चिंग साल के अंत तक होने की उम्मीद है।
इंजन की बात करें तो हीरो XF3R में 300सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया होगा। यह इंजन कितनी पावर और टॉर्क जेनरेट करेगा इसका खुलासा नहीं किया गया है। बाइक के साथ 5 और 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा। बाइक में मसक्यूलर डिजाइन दिया गया है।
इसमें ट्यूबलैस टायर और एलॉय व्हील दिए जाएंगे। बाइक के दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक और एबीएस दिया जाएगा। कीमत की बात की जाए तो यह करीब 1.5 लाख रुपए की हो सकती है।